Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

IIMC में 10 साल पढ़ाने के बाद LPU के एसोसिएट प्रोफेसर बने नदीम अख्तर!

नदीम अख्तर-

पिछले कुछ समय से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University- LPU) के साथ बतौर एसोसिएट प्रोफ़ेसर जुड़ गया हूँ. मेरी यह पारी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड लिबरल आर्टिस के तहत पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के साथ है. IIMC दिल्ली में 10 साल पढ़ाने के बाद एक बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के साथ काम करने का यह अनुभव बेहद शानदार है.

पिछले दिनों बोर्ड ऑफ स्टडीज (BOS) की मीटिंग में अपने डिपार्टमेंट की तरफ से मित्र नीरज झा को बतौर इंडस्ट्री एक्सपर्ट बुलाने का अवसर मिला। नीरज, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी के साथ बतौर निदेशक जुड़े हुए हैं.

सोमवार से वर्ष 2024 का नया सेशन शुरु होने वाला है. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के माननीय चांसलर साहब ने सभी फैकल्टी मेम्बर्स के साथ गुफ्तगू की और उन्हें प्रोत्साहित किया. इस मौके पर इस बात का भी उत्सव मनाया गया कि पेरिस ओलम्पिक में भेजे गए 117 भारतीय खिलाड़ियों के दल में 24 खिलाड़ी LPU के स्टूडेंट हैं यानी पेरिस जीतने गए भारतीय एथलीट्स का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा LPU से जुड़ा हुआ है.

यह पूरे एलपीयू परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है. पंजाब के फगवाड़ा और जालंधर के बीच में स्थित एचपीयू 600 एकड़ में फैली एक भव्य यूनिवर्सिटी है, जहां 25 हज़ार से ज़्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते हैं और क़रीब 2000 शिक्षक हैं.

आप लोगों का प्यार बना रहे, दुआएँ मिलती रहें और आशीर्वाद बरसता रहे. धन्यवाद.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन