Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नारायण द्विवेदी, पलक गुप्ता और अर्शिया बाजवा के बारे में सूचनाएं!

मीडिया इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तीन मीडिया प्रोफेशनल्स—नारायण द्विवेदी, पलक गुप्ता और अर्शिया बाजवा—ने अपने करियर में नए अध्याय की शुरुआत की है।


नारायण द्विवेदी ने Zee News में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर जॉइन किया है। आईसोम्स और गलगोटिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुके नारायण इससे पहले इंडिया न्यूज, जनतंत्र न्यूज और TV100 जैसे चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


वहीं, पलक गुप्ता ने Mahua Khabar को अलविदा कह दिया है। वह यहां मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और एंकर के तौर पर कार्यरत थीं। अपने विदाई संदेश में पलक ने कहा कि यह सफर उनके लिए सीख, रचनात्मकता और अनुभवों से भरपूर रहा, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।


इसी कड़ी में टेक करेस्पॉन्डेंट अर्शिया बाजवा ने भी Reuters के साथ अपने करीब तीन साल लंबे कार्यकाल को विराम दिया है। इस दौरान उन्होंने AI और चिप इंडस्ट्री से जुड़े 1200 से अधिक स्टोरीज़ पर काम किया।

अर्शिया ने अपने अनुभव को यादगार बताते हुए कहा कि Reuters के साथ काम करना उनके लिए सीखने और दुनिया के बेहतरीन पत्रकारों के साथ काम करने का अवसर रहा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन