Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी हिंदुस्तान ने लगाया टाइम्स नाऊ नवभारत चैनल पर शो का नाम चुराने का आरोप

टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप का हिंदी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत आज ही लांच हुआ और आज ही शो का नाम चोरी करने का आरोप लग गया.

जी हिंदुस्तान चैनल से जुड़े एक वरिष्ठ पत्रकार ने भड़ास4मीडिया को जानकारी दी कि जी हिंदुस्तान में राष्ट्रवाद नाम से एक शो आता है. इसी नाम से टाइम्स नाऊ नवभारत ने भी शो लांच कर दिया है. इस तरह Times Now Navbharat ने चुरा लिया है जी हिंदुस्तान के शो का नाम.

जी हिंदुस्तान का सात महीने पुराना ये शो रात 9.00 बजे आता है और इसके एंकर सरफ़राज़ सैफी हैं. शाम 5.00 बजे times now नवभारत भी राष्ट्रवाद नाम से शो कर रहा है जिसे सुशांत सिन्हा एंकर करेंगे.

इस बाबत Zee हिंदुस्तान के managing editor शमशेर सिंह ने एक tweet भी किया है. देखें ट्वीट और इस पर लोगों की प्रतिक्रिया-

इससे पहले आजतक चैनल पर आरोप लगा था कि उन्होंने zee हिंदुस्तान के शो शंखनाद का नाम चुरा लिया था. भड़ास ने इस खबर को भी छापा.

सवाल है कि क्या वाक़ई टेलिविज़न में सोचने वालों की कमी पड़ गयी है या लोग दिमाग़ हीं नहीं लगाते?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अजय सिन्हा

    August 1, 2021 at 4:50 pm

    हमारे जैसे प्रोड्यूसर्स को मौका देते नहीं हैं। सीवी भेजो रिप्लाई करते नहीं हैं। यहां दिमाग लगाने वाले भी बहुत हैं और अच्छा लिखने वाले भी लेकिन बिना जुगाड़ के कहाँ किसी को कुछ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन