Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार नवनीत चतुर्वेदी साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ रहे

खोजी पत्रकार नवनीत चतुर्वेदी अब पत्रकारिता कर चुके. वे नई पारी राजनीति के साथ शुरू कर रहे हैं. वे साथ दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे. नवनीत कभी भाजपा के लिए खोजी पत्रकारिता करते थे. पिछले कुछ समय से वे कांग्रेस के लिए खोजी पत्रकारिता कर रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने देश भर में घूमकर भाजपा के चंदे के गड़बड़झाले का खुलासा किया था. अपने चुनाव लड़ने के बाबत नवनीत ने सूचना फेसबुक के जरिए मित्रों को दी है, जो इस प्रकार है-

मुल्क के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करने का काम बतौर निष्पक्ष पत्रकार तो मैं बखूबी कर ही रहा था, पत्रकारिता की अपनी एक सीमा होती है लेकिन राजनीति एक अनंत आकाश है। अब वक्त आ चुका है कि राजनीति के आकाश में उड़ान भरी जाए पत्रकारिता के रनवे पर काफी चल लिया हूँ ….अतः देश सेवा के लिए कल साउथ दिल्ली लोकसभा सीट पर अपना नामांकन मित्र रजनीश झा की पार्टी नेशनल युथ पार्टी के बैनर पर दाखिल किया था, मेरे नॉमिनेशन प्रस्ताव को आज आधिकारिक तौर पर स्क्रूटनी के बाद स्वीकार कर लिया गया है। सोशल मीडिया के सभी मित्रों व साथियों से सहयोग व आशीर्वाद की आकांक्षा रहेगी… प्रिय मित्रों, सनद रहे साउथ दिल्ली सीट पर तो हम ही जीत कर आएंगे संसद में …कोई फर्क नही पड़ता मैदान में चाहे कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंद्र हो या भाजपा के रमेश विधूड़ी या आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ….जीत सुनिश्चित है जीतेंगे तो हम ही क्योंकि न तो मैं गरीब हूं… न मैं चाय बेचता हूँ और न मैं चौकीदार हूं मतलब चोर भी नही हूं… जनता को इस बार बदलाव चाहिए।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. जयराम तिवारी

    April 25, 2019 at 4:09 pm

    शुभकामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन