Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

घर वापसी पर एनबीटी संपादक सुधीर मिश्रा ने क्या कुछ कहा? पढ़ें..

सुधीर मिश्रा-

घर वापसी

दो साल दिल्ली नवभारत टाइम्स का संपादक रहने के बाद अब फिर से लखनऊ संपादक के तौर पर घर वापसी हो रही है। दिल्ली का संपादक रहने के दौरान देश की राजधानी के मिजाज़ को करीब से जानने का अनुभव, बतौर पत्रकार निश्चित तौर पर समृद्ध करने वाला रहा और यहां खासतौर से दफ्तर के लोगों का प्यार तो अद्भुत रहा।

एनसीआर और दिल्ली के साथियों के साथ बना नेटवर्क मेरी ताकत है। यह वक्त कैसे बीता पता ही नहीं चला।

अब बात लखनऊ संस्करण और वहां की टीम की तो वो रिश्ता शायद सबसे अहम है। प्रफेशनल रिश्ते के साथ साथ थोड़ा ज्यादा अपनत्व भरा और निजी सा क्योंकि मैं वहां का लांचिंग एडिटर हूं। बात लखनऊ शहर की तो बतौर रिपोर्टर पन्द्रह साल और फिर करीब दस साल संपादक के तौर यहां होने वाले बदलावों का साझीदार रहा। आज जो कुछ बदलाव हैं, वो जब फाइलों में थे, तब मैं उन्हें रिपोर्ट करता था।

लखनऊ शहर की बेहतरी के लिए बहुत कुछ करने की पहले कोशिश की और अब काफी कुछ करने का मन है। एक बार फिर इसका अवसर ईश्वर ने मुझे दिया है। उम्मीद है आप सभी दोस्तों का पहले जैसा प्यार फिर साथ होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन