Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी इंडिया से वरिष्ठ पत्रकार रोहित विश्वकर्मा और संतोष कुमार के बारे में सूचनाएं!

नई दिल्ली। NDTV इंडिया ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित विश्वकर्मा को नया मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया है। यह उनकी NDTV समूह के साथ दूसरी पारी है। इससे पहले वह NDTV 24×7 में रेजिडेंट एडिटर के तौर पर वर्ष 2022 में जुड़े थे और चैनल के आउटपुट संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वर्ष 2023 में उन्होंने यह पद छोड़कर RTV न्यूज नेटवर्क में एडिटोरियल डायरेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अब एक बार फिर वह NDTV की टीम में शामिल हो गए हैं।

NDTV से पहले रोहित विश्वकर्मा AI आधारित डिजिटल वीडियो न्यूज़ प्लेटफॉर्म ‘Editorji’ में कंटेंट हेड की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ABP नेटवर्क में भी एडिटोरियल कंसल्टेंट के रूप में कार्य किया था, हालांकि वहां उनका कार्यकाल सीमित रहा।


इस बीच NDTV समूह ने अपने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार को NDTV डॉट in का सीनियर मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया है। वह अब हिंदी डिजिटल विंग के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

NDTV ने उन पर भरोसा जताया है कि वह टीवी और डिजिटल न्यूज़रूम के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए विश्वसनीय और तेज़ डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन