Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एनडीटीवी के लिए बुलंदशहर में कार्यरत पत्रकार समीर अली का कैंसर से निधन

समीर अली ने पत्रकारिता की शुरुआत स्व. कमाल ख़ान के साथ की थी। कमाल ख़ान ने एनडीटीवी में जॉइनिंग कराई थी। सितंबर 2024 में समीर की तबीयत बहुत बिगड़ गई। मेडिकल जांच में पता चला कि उन्हें हेड एंड नेक कैंसर है। अक्टूबर 2024 में समीर की सर्जरी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई। उसके बाद कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का लंबा दौर चला। इस दौरान एनडीटीवी और इसके यूपी हेड रणवीर सिंह पूरी तरह समीर के साथ खड़े रहे। इलाज के बाद कैंसर दोबारा वापस आ गया है। फिर इलाज शुरू हुआ। लेकिन अब समीर के निधन की सूचना आ रही है।


रवीश रंजन शुक्ला-

पढ़ा लिखा होशियार…समझदार..बहुत अच्छी आवाज़…बेहतरीन पत्रकार समीर अली Sameer Ali लेकिन मौत ने हम लोगों से उसे छीन लिया..दिल बेज़ार है…बहुत अच्छा लड़का था…बुलंदशहर जाते वक्त हमेशा खड़े रहने वाले भाई समीर अलविदा…आप जहां रहो चमक बिखेरते रहो दोस्त..


रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई

आज की दुःखद घटना ने दिल को अंदर तक ख़ामोश कर दिया। पत्रकार साथी एंव मित्र Sameer Ali अब हमारे बीच नहीं रहे।
न जाने कितनी ख़बरें हमने एक दूसरे को दीं,
लेकिन आज जो ख़बर उनके सहयोगी Zishan Ali ने मुझे दी उसकी ख़ामोशी सबसे भारी थी।
पत्रकारिता ने अपना एक ज़िम्मेदार सिपाही खो दिया,
और हमने अपना एक साथी।तुम्हारी कमी, हर सवाल, हर ख़बर, हर मोड़ पर महसूस होगी भाई।
अल्लाह तुम्हे जन्नत में आला मक़ाम अता करें दोस्त।

-साजिद सैफी

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन