Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी ने ‘NDTV गुजराती’ चैनल लॉन्च करने का इरादा छोड़ा, लाइसेंस लौटाया

नई दिल्ली। NDTV समूह ने अपने प्रस्तावित न्यूज और करंट अफेयर्स चैनल ‘NDTV गुजराती’ को शुरू करने की योजना औपचारिक रूप से स्थगित कर दी है। कंपनी ने स्वेच्छा से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB), भारत सरकार द्वारा 17 अगस्त 2023 को प्रदान की गई अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग की अनुमति वापस लौटा दी है।

NDTV ने यह जानकारी 18 जुलाई 2025 को BSE और NSE को भेजे एक पत्र के जरिए SEBI के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रेगुलेशन्स, 2015 के तहत दी है। पत्र में कहा गया है कि यह फैसला कंपनी के संचालन को और अधिक सुचारु बनाने और कोर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि यह चैनल कभी शुरू ही नहीं हुआ था, इसलिए इस अनुमति को वापस लौटाने से कंपनी के व्यापार या वित्तीय स्थिति पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

इस पत्र पर NDTV की कंपनी सेक्रेटरी और कॉम्प्लायंस ऑफिसर परीणिता भुटानी दुग्गल के हस्ताक्षर हैं

यह NDTV की रणनीतिक प्राथमिकताओं में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। गौरतलब है कि बीते वर्षों में NDTV ने अपनी संपत्तियों का पुनर्गठन करते हुए डिजिटल और राष्ट्रीय चैनलों पर अधिक फोकस किया है।

NDTV गुजराती की योजना को बंद किया जाना क्षेत्रीय न्यूज स्पेस में एक अहम विकास के रूप में देखा जा रहा है, जहां कई बड़ी मीडिया कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन