Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नीलू हटे, संजीव पाठक पीलीभीत में अमर उजाला के नए ब्यूरो चीफ

बरेली से खबर आ रही है कि अमर उजाला प्रबंधन ने लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पीलीभीत ब्यूरो के प्रभारी समीउद्दीन खान उर्फ नीलू को हटा दिया है। नीलू को अमर उजाला ने बरेली यूनिट कार्यालय से सम्बद्ध किया है, वे डेस्क पर सहयोगी के बतौर कार्य करेंगे। बरेली यूनिट कार्यालय पर डेस्क देख रहे संजीव पाठक को पीलीभीत का ब्यूरो चीफ बनाया गया।

संजीव ने तत्काल पीलीभीत पहुंचकर नई जिम्मेदारी संभाल ली है। पीलीभीत ब्यूरो के स्टाफ ने भी पिछले दिनों जनपद के हाल जानने आये नोयडा व बरेली के संपादकीय के अधिकारियों के सामने नीलू की शिकायतें की थीं। नए ब्यूरो चीफ संजीव पाठक दो दशक पहले पीलीभीत अमर उजाला में बतौर रिपोर्टर भी कार्य कर चुके हैं। वे शाहजहांपुर व बदायूं के भी ब्यूरो चीफ रह चुके हैं।

उधर, हिन्दुस्तान के पीलीभीत ब्यूरो के प्रभारी पंकज मिश्रा के दैनिक जागरण में चले जाने से करीब 15 दिनों से उनकी कुर्सी खाली है। हिन्दुस्तान प्रबंधन अभी तक पीलीभीत में ब्यूरो चीफ की तैनाती नहीं कर सका है। दरअसल बरेली यूनिट आफिस में ही स्टाफ पहले से कम है। संपादकीय से काफी लोग छोड़कर चले गए। हालांकि पीलीभीत ब्यूरो चीफ बनने को सांध्य दैनिक 2 टूक के ब्यूरो चीफ संदीप सिंह प्रयासरत हैं, मगर उनका पचास से अधिक आयु का होना उनकी हिन्दुस्तान में वापसी में रोड़ा बन रहा है। संकट के चलते हिन्दुस्तान बरेली का प्रबंधन उनको नियत वेतन पर रखने के लिए उच्च प्रबंधन से कोशिश कर रहा है ताकि पीलीभीत ब्यूरो प्रभारी की खाली कुर्सी भरी जा सके, अभी पीलीभीत ब्यूरो चीफ की अस्थाई जिम्मेदारी फोटोग्राफर शंकर दत्त जोशी संभाले हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन