Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

नीम करौली का बढ़ता आभामंडल इस वक्त सबसे ज्यादा भीड़ खींच रहा है, दिन देखकर जाएं!

अम्बरीश कुमार-

दिन देख कर ही नैनीताल आयें। अब मैदान से नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत से लेकर कौसानी तक की यात्रा आसान नहीं है. हफ्ते में तीन से चार दिन भीषण जाम लगता है. खासकर शुक्रवार से सोमवार तक. वज़ह नीम करौली बाबा का बढ़ता आभामंडल है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ नीम करौली बाबा के कैंचीधाम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ने लगी है. वे अब भगवान के अवतार माने जाते हैं. सब कुछ हालिया वर्षों में ज्यादा बढ़ा है. खासकर जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रामगढ़ में रुके और कैंची धाम गए.

अब सुबह काठगोदाम स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ कैंची धाम जाने वालों की होती है. कुमाऊं में ऐतिहासिक मंदिर है पर भीड़ कैंची धाम जाती है. भीड़ तो भीड़ होती है और जब आस्था वाली हो तो फिर क्या कहना. ऐसी भीड़ की ट्रैफिक संभालना मुश्किल.

बाबा जी को गुजरे हुए पचास साल हो गये है और उनकी समाधि वृंदावन में है पर कैंची धाम में वे रहे और उनसे मिलने विदेश से भी लोग आते थे. वे लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में भी कुछ समय रहे जहां मैंने भी बचपन में 1972 में उन्हें देखा था. वे प्रसाद देते थे.

खैर फ़िलहाल वे इस तरफ सबसे ज्यादा भीड़ खींच रहें है खासकर वीकेंड में इसलिए दिन देख कर ही निकले. भीड़ का दृश्य भीमताल का. घंटों जाम रहता है. दो दिन पहले गांव आते समय हमारे ड्राइवर साहब भवाली के एक किलोमीटर पहले जाम देखकर वापस खुतानी से कच्चे रास्ते से घोड़ाखाल गए फिर रामगढ़ पहुंचे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन