Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में 2 घंटे जल्दी उड़ा यात्री विमान, 31 यात्री छूटे

Image jagrancom

मदन मोहन सोनी-


नेपाल एयरलाइंस के एक विमान ने निर्धारित समय से 02 घंटा पूर्व ही उड़ान भर ली, जिससे लगभग 31 यात्री काठमांडू के  त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ही रह गये।

नेपाल एयरलाइंस द्वारा संचालित RA 299 विमान दुबई को जाने के लिए तैयार हो रहा था, और इसमें 274 यात्री शामिल थे। इस उड़ान का समय समाप्त होने में लगभग 02 घंटे शेष थे, लेकिन विमान ने यात्रीगण को लेकर निर्धारित समय 11 बजकर 30 मिनट की जगह समय से पूर्व 09 बजकर 30 मिनट पर ही उड़ान भर ली। इससे 31 यात्री काठमांडू के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर ही रह गए, जो की दुबई जाने के लिए पहले से तैयार थे।

हालाँकि सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद, एयरलाइंस ने यह दावा किया है कि उन्होंने नए शेड्यूल के बारे में यात्रीगण को सूचित किया था, पर सबसे बड़ा विवाद यह है कि क्या यह सूचना सभी यात्रीगण तक पहुंची थी या नहीं फिलहाल खबर है कि एयरलाइन द्वारा सभी शेष रह गये यात्रियों को होटल सुविधा मुहैया कराई गई व अगले दिन जल्द से जल्द व्यवस्था कर उनके उड़ान की व्यवस्था की गई।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इसी विमान में दुबई की यात्रा कर रहे थे, वहाँ उन्हें एक जलवायु सम्मेलन में भाग लेना था। इसके कारण विमान को जल्दी रवाना करना पड़ा, साथ ही साथ जो संबंधित यात्रीगण रह गये थे वह काठमांडू हवाई अड्डे के होटल में ठहराए गए और अगले दिन उनके उड़ान की व्यवस्था की गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन