Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

एक नेतानुमा भूमाफिया और संपादक की सेटिंग सुर्खियों में

हिसार : इन दिनो एक अखबार के संपादक और भिवानी के भूमाफिया बनाम नेता के बीच सेटिंग की हिसार, भिवानी और पानीपत में जोरदार चर्चाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक अखबार की हिसार यूनिट का ब्यूरो चीफ इस सेटिंग में विशेष भूमिका निभा रहा है। लगभग हर संडे संपादक के साथ इस भूमाफिया बनाम नेता को हिसार में देखा जा रहा है। 

चर्चाएं तो सौ तरह की  चल रही हैं मगर उनमें कुछ ऐसी हैं, जिन पर लोग खूब चटखारे ले रहे हैं। पता चला है कि भिवानी का भूमाफिया मीडिया और बड़े नेताओं के बीच तालमेल बैठाकर दलाली में संलिप्त है। हैरत की बात ये भी है कि संपादक के आदेश पर आए दिन उसकी फोटो अखबारों में छपती रहती है। उसका संपादक पर इतना गहरा प्रभाव है कि उसके कहे अनुसार अखबार में राजनीतिक खबरों के प्रकाशन का फैसला लिया जाता है। उसी नेता की खबर छपती है, जिस पर उसके और संपादक के बीच सहमति होती है। बताया जाता है कि इसके पीछे मोटी आमदनी का खेल रहता है। संपादक तरह तरह के न्यूज सेंस क्रिएट कर अपने जोड़ीदार भूमाफिया को सुर्खियों में बनाए रखता है। वह अखबार के कर्मचारियों को हटवाने तथा तबादला करवाने तक की धमकी देता रहता है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन