Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

नई डॉक्यू्मेंट्री : मां अपने दिल पर पत्थर रखकर बच्चों को नील नदी में बहा देती है!

प्रभात उपाध्याय-

Netflix पर नई डॉक्यू्मेंट्री आई है Testament: The Story of Moses. डेढ़-डेढ़ घंटे के कुल तीन एपिसोड हैं. इस डॉक्यू ड्रामा सीरीज में मोजेज या पैगंबर मूसा के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कहानी है.

मिस्र के फिरौन या फराओ (शासक) जब सारे हिब्रू बच्चों को मारने का आदेश देते हैं तो किस तरीके से मोजेज की मां अपने दिल पर पत्थर रखकर उन्हें नील नदी में बहा देती हैं, और वह फिरौन की बेटी को मिलते हैं. वह उन्हें अपना बेटा बताती हैं और महल में ले आती हैं.

मोजेज जैसे-जैसे बड़े होते हैं, मिस्र में हिब्रूओं पर अत्याचार देखकर उनका कलेजा द्रवित हो जाता है. अत्याचार में शामिल मिस्र के एक सिपाही की हत्या के बाद वह महल छोड़कर भाग जाते हैं. रेगिस्तान की खाक छानते हैं. खानाबदोश जीवन में ईश्वर से साक्षात्कार होता और अपने लोगों यानी हिब्रुओं को मुक्त कराने दोबारा मिस्र लौटते हैं.

जब फिरौन के सामने हिब्रुओं को मिस्र से जाने देने की मांग रखते हैं तो वह आग बबूला हो जाता है. फिर दोनों की लड़ाई और ईश्वर के ‘चमत्कार’ की शुरुआत होती है. मोजेज अपने लोगों को मिस्र से निकालने में सफल होते हैं और प्रॉमिस लैंड यानी कैनन की तरफ ले जाते हैं. हालांकि कैनन से ठीक पहले उनका निधन हो जाता है.

इस डॉक्यू सीरीज की जो सबसे महत्वपूर्ण बात है, वो ये कि यहूदियों के साथ-साथ इस्लाम ईसाई धर्म के जानकार और स्कॉलर्स को मोजेज के जीवन की घटनाओं को अपने-अपने तरीके, नजरिये से इंटरप्रेट करने का मौका दिया गया है. कुल मिलाकर दिलचस्प सीरीज है…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन