Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

Zee और News18 जैसे चैनलों में कार्यरत रहीं निख़त अली फिर सक्रिय पत्रकारिता में लौट रही हैं!

निख़त अली-

9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर सक्रिय भूमिका में हूं.. जामिया से पढ़ाई की तो Zee मीडिया और News18 इंडिया में मेहनत और ईमानदारी से काम किया है, लेकिन ज़मीर के साथ समझौता ज़्यादा वक्त तक मुमकिन नहीं था मैंने इन संस्थानों को छोड़ा और सभी की सलाह और मांग पर ख़ुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया और आपने भी बहुत कम समय में काफ़ी प्यार और सम्मान दिया।

कुछ निजी कारणों से मैं अपने चैनल पर सक्रिय भूमिका में नहीं रह सकी लेकिन अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट करने के लिए जनता के बीच पहुंच रही हूं और आपको हर ज़रूरी मुद्दों की रिपोर्ट देने की कोशिश करूंगी।

आपसे दरख्वास्त है कि यूट्यूब पर मेरे चैनल News By Nikhat Ali सर्च कर सबस्क्राइब कर लें और नोटिफिकेशन भी ऑन कर लें ताकि पश्चिम बंगाल की हर रिपोर्ट आप तक पहुंच सकें और आप देख सकें।

अपडेट 18 दिसंबर 2020 को शुरू हुए इस चैनल ने 40 हजार सब्सक्राइबर्स पूरे किए

चैनल का लिंक https://youtubeडॉटcom/@INikhatAli हैं आप लिंक के माध्यम से भी डायरेक्ट चैनल पर पहुंच कर जुड़ सकते हैं, हमें आपसे जो समर्थन और सहयोग चाहिए वो हैं हमसे जुड़ना और हमारी रिपोर्ट को देख आगे शेयर करना, आपकी तरफ़ से दिया गया यह सपोर्ट ही हमारा हौसला बढ़ा सकता है और इस आज़ाद पत्रकारिता की मदद कर सकता है।

उम्मीद करती हूं आप मेरे चैनल को उम्मीद से भी हटकर प्यार और समर्थन देंगे और हम भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की लगातार कोशिशें करेंगे जिसमें आप तक हर ज़रूरी रिपोर्ट पहुंचाई जाएगी। शुक्रिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन