Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज़ मीडिया में 80% तक नौकरियाँ ख़त्म हो रही हैं!

दिलीप मंडल-

न्यूज़ मीडिया में 80% तक नौकरियाँ ख़त्म हो रही हैं। छह महीने में ये काम हो जाएगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI और मशीन लर्निंग के बाद ढेर सारी नौकरियों की ज़रूरत ही नहीं है। टेक्स्ट और वीडियो की एडिटिंग मशीन से हो रही है। आदमी से बेहतर मशीन कर रही है। इमोशन भी डाल रही हैं। ट्रांसलेशन मशीन कर रही है।

ओपिनियन का काम पूरी तरह AI ने सँभाल लिया है।आदमी से बेहतर स्क्रिप्ट मशीन लिख रही हैं। एंकरिंग भी मशीन पर जाने वाली है। जा रही है।

स्पॉट रिपोर्टिंग बचेगी। फ़ैसले के लिए कमांड देने वाले कुछ लोग बच जाएँगे। कुछ सुपरवाइज़र रह जाएँगे।

मीडिया मालिक ये समझ चुके हैं। समझना ही चाहिए। वरना उनका बिज़नेस ख़राब हो जाएगा। छँटनी करनी पड़ेगी, वरना ऑपरेशन महँगा हो जाएगा। रेवेन्यू पर पहले से प्रेशर है। न्यूज लोग सोशल से ले रहे हैं। चैनलों का कोई काम ही नहीं रहेगा।

बात किसी एबीपी या Zee में छँटनी की नहीं है। अगले छह महीने में दिल्ली और नोएडा में मीडिया में 10,000 तक नौकरियाँ जाएँगी। संख्या ज़्यादा होगी, कम नहीं।

संपादक से बेहतर फ़ैसले मशीन करेगी।

जो पत्रकार कुछ और करने के काबिल होंगे वो करेंगे, वरना जाएँगे। ये हो रहा है, आपकी गलती है कि एक साल पहले ये आप भाँप नहीं पाए। – दिलीप मंडल, प्रधान संपादक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन