Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘न्यूज़ नशा’ के लखनऊ दफ़्तर से क़ीमती उपकरण चोरी

Newsनशा डिजिटल चैनल के लखनऊ के दफ़्तर से ख़बर आयी है कि वहाँ से संस्थान का क़ीमती उपकरण चोरी हो गया है। इस बाबत संस्थान की फ़ाउंडर विनीता यादव ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है।

सूत्रों का कहना है कि न्यूज़ नशा के लखनऊ दफ़्तर में काम करने वाले रिपोर्टर अमित यादव पर विनीता काफ़ी विश्वास करती थी लेकिन अमित के देखरेख में ही newsnasha की कैमरा यूनिट दफ़्तर से चुरा ली गई।

दरअसल जब विनीता ने एफ़आईआर करवाई तब विनीता को किसी ख़ास सूत्र से पता चला कि ये सारा कारनामा अमित के कारण हुआ है। बाद में अमित के करियर को देखते हुए विनीता ने गोमतीनगर थाने में एफ़आईआर वापस लेने को भी बोल दिया है।

विनीता यादव को जब यक़ीन हो गया कि अमित ने ये काम किया है तो विनीता ने ऐसे मामलों से दूरी रखना बेहतर समझा।

जानकारी के मुताबिक़ अमित ने न्यूज़ नशा में अपनी नौकरी के लिए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी से पैरवी लगवाई थी।

विनीता ने अमित को पौने दो साल तनख़्वाह दी लेकिन पिछले कई महीनो से विनीता यादव अमित के काम से संतुष्ट नहीं थी इसलिए उसको अलर्ट किया था।

आरोप है कि अमित जैसे ही नए लड़के नरेंद्र को अपनी जगह आते देखा, कैमरा यूनिट के साथ अमित गोरखपुर भाग गया।

इस प्रकरण पर विनीता यादव का कहना है कि वे अमित के ख़िलाफ़ कोई कदम नहीं उठाना चाहती हैं। आफ़िस के जो सामान ग़ायब हैं उसका कोई उपयोग कर रहा अपने मीडिया कार्य के लिये। इसलिए अब इन कैमरा चार्जर ट्राईपाड ब्लूटूथ माइक आदि के लिए क्या लड़ना। जो बीत गया उसे भुलाना बेहतर।

उधर अमित का इन आरोपों पर कहना है कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की है। उल्टे उनकी सेलरी एक महीने की बकाया है जिसे नहीं दिया जा रहा है।

सेलरी के आरोपों पर विनीता ने बताया कि अमित ने जब तक काम किया तब तक की सेलरी दी जा चुकी है। चोरी प्रकरण से ध्यान बँटाने के लिए सेलरी का मुद्दा उछाला जा रहा है। सेलरी दे दिए जाने के संबंध में मेल, audio समेत कई सुबूत मौजूद हैं जिसे भड़ास को भेज दिया गया है। भड़ास चाहे तो उसे पब्लिक डोमेन में डाल सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन