Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Free platform पर ‘भारत -24’ अब ‘न्यूज़ नेशन’ से आगे निकला, चैनल के दफ्तर में उत्सव का माहौल

TRP ratings की सर्वोच्च संस्था BARC द्वारा आज सुबह जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार जहां एक ओर “भारत-24” लंबी छलांग लगाते हुए 0.6 rating / मार्केट शेयर से उछल कर 2% तक जा पहुँचा, वहीं इन आंकड़ों के विश्लेषण से एक और तथ्य यह सामने आया है कि Free platform मार्केट में “भारत -24” rating / market शेयर में सीधे 6% तक पहुँच कर न्यूज़ नेशन को पीछे छोड़ चुका है।

इसी के साथ ही भारत24 अब abp न्यूज के बेहद करीब आ खड़ा हुआ है। abp न्यूज का Free platform मार्केट में शेयर 6.6% है। “भारत -24” के लोगों को यह भरोसा है कि अगले 2-3 सप्ताहों में वे इस क्षेत्र में abp न्यूज से आगे निकल सकते हैं।

जहां तक Free Dish की reach का सवाल है, “भारत-24” अपनी 1.54 Cr reach के साथ ABP news (1.45 Cr) से आगे निकल गया है। गौरतलब है कि Free Dish Reach में ABP News को पीछे छोड़ने के बाद अब “भारत -24” Times Now नवभारत (1.55 Cr) और India Tv (1.57 Cr) के करीब पहुँच गया है।

गौरतलब है कि इसी सेक्टर में न्यूज नेशन चैनल की 5.1 % रेटिंग / मार्केट शेयर है। “भारत -24” अपनी 6% rating के साथ न्यूज़ नेशन चैनल से आगे निकल चुका है। 1.54 cr Reach के साथ भारत24 Free Dish की News Nation की reach 1.26Cr को मात दे चुका है।

आज BARC के ratings खुलने के बाद पूरा दिन चैनल के नोएडा स्थित दफ्तर में उत्सव का माहौल रहा और स्टाफ ने लड्डू और कचोरी बाँट कर अपनी खुशी का इजहार किया। चैनल के चीफ बिजनस ऑफिसर मनोज जगयासी ने कहा है कि चैनल की ratings में हुई बढ़ोतरी के बाद ad मार्केट में चैनल को जबरदस्त response मिल रहा है ।

इस अवसर पर चैनल के सीईओ जगदीश चंद्रा कहा है कि ‘खबर ही जीवन है’ के सिद्धांत पर चैनल ने केवल 8 माह की अवधि में ही न्यूज मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन