Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वसूली न कर पाने के चलते एडिटर, ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और स्ट्रिंगर हटाये गये

10 लाख की वसूली न कर पाने के चलते डेढ़ दर्जन एडिटर, ब्यूरो चीफ रिपोर्टर और स्ट्रिंगर हटाये गये

न्यूज़ चैनल में बैठा एक वसूली भाई (गेस्ट कॉर्डिनेटर) ले रहा है सभी फैसले

Zee News से जुड़े कुछ लोगों ने News Nation जॉइन किया, उन्होंने अपना नम्बर बढ़ाने के लिए टॉप बॉसेस को बताया कि कैसे ‘कॉन्क्लेव’ के नाम पर उन्होंने Zee News को बड़ा रिवेन्यू दिया । ऐसे दौर में जब मार्केटिंग से मिलने वाली आय में बड़ी कमी आयी थी, ऊपर बैठे लोगों को ये आईडिया बेहद पसंद आया और इसके लिए उन्होंने चैनल के गेस्ट कॉर्डिनेटर अनिल यादव को इसकी जिम्मेदारी दी दी ।

गेस्ट कॉर्डिनेटर के लिए ये आपदा में अवसर था। उसने अपनी लाख रुपये से ऊपर की नौकरी को जस्टिफाई करने के लिए पत्रकारों का कत्लेआम शुरू कर दिया । इससे न सिर्फ चैनल की छवि लगातार खराब हुई बल्कि लोग चैनल छोड़कर भागने को विवश हो गए ।

गौरतलब है कि इसके पहले भी Zee News, ABP Ganga, India News जैसे रीजनल न्यूज़ चैनल ‘कॉन्क्लेव’ करवाते आये हैं लेकिन उन्होंने ये आयोजन प्रोफेशनल तरीक़े से किया जिसके चलते न किसी की नौकरी गयी और न चैनल की थू-थू हुई मगर यहां अनिल यादव जैसे आदमी ने कॉन्क्लेव के नाम पर वरिष्ठ और जाने माने पत्रकारों से बदतमीजी और गाली गलौच कर उन्हें नौकरी से निकलवाना शुरू कर दिया ।

अनिल यादव को चैनल के टॉप बॉस का संरक्षण है इसलिए उसके सामने तमाम एडिटर्स और चैनल को चलाने वाले लोग भी असहाय बने हुए हैं। वो जिसको चाहता है नौकरी देता है जिसको चाहे निकाल देता है। रीजनल न्यूज़ चैनल में ‘कॉन्क्लेव’ का कॉन्सेप्ट ये हैं कि इसमें बड़े पैसे वाले स्पॉन्सर ढूंढे जाते हैं । कॉन्क्लेव में उन्हें बुलाकर उनका इंटरव्यू होता है, उनकी खबर चलाकर उनको ऑब्लाइज किया जाता है और प्रदेश का कोई बड़ा मंत्री कार्यक्रम में पहुंच कर उन्हें मोमेंटों देकर सम्मानित करता है। इसके बदले बड़े चैनल स्पॉन्सर से 2 से 4 लाख रुपये लेता है।

एक कॉन्क्लेव से चैनल को कम से कम 10 लाख की कमाई हो जाती है। कॉन्क्लेव से मिलने वाली रकम के लालच में News Nation के बॉसेस ने अनिल यादव को फ्री हैंड दे दिया है।
News Nation में लखनऊ के ब्यूरो चीफ पवन सेंगर को पहले यूपी भर में कॉन्क्लेव की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इसी दौरान उन्हें भारत एक्सप्रेस चैनल का ऑफर मिला और वे चले गए। पूर्वांचल में न्यूज़ नेशन में बड़ा नाम दीपक श्रीवास्तव को भी कॉन्क्लेव में रुचि न दिखाने के कारण बाहर निकाल दिया गया।

अगला नंबर उनः रिपोर्टर्स का है जो कॉन्क्लेव नहीं करवा पाए हैं। वसूली भाई उनको कभी भी बाहर का रास्ता दिखा सकता है। इसके पहले News Nation के रीजनल चैनल News State को नंबर वन बनाने वाले यूपी असाइनमेंट हेड संजय कुमार की भी छुट्टी कॉन्क्लेव के लिए की जा चुकी है। कॉन्क्लेव के नाम पर वसूली के कई ऑडियो पहले ही वाइरल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन