Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘News24’ से प्राइम टाइम एंकर सऊद मोहम्मद ख़ालिद का इस्तीफ़ा, पहुंचे ‘जी हिंदुस्तान’

News24 से एक बड़ी ख़बर आ रही है. चैनल में साढ़े 3 साल से ज़्यादा की सफल पारी के बाद चैनल का प्राइम टाइम चेहरा रहे एंकर सऊद मोहम्मद ख़ालिद ने चैनल से इस्तीफ़ा दे दिया है और उन्होंने जी हिंदुस्तान में नई पारी की शुरुआत भी कर दी.

सऊद ज़ी हिंदुस्तान में News24 से बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ गए हैं. वो वहां भी चैनल के प्राइम टाइम चेहरा होंगे. सऊद जी हिंदुस्तान में ऑनएयर भी हो चुके हैं.

सऊद मोहम्मद ख़ालिद बीते 12 सालों से ज़्यादा समय से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. पिछले साढ़े 3 सालों से News24 का अहम हिस्सा सऊद, News24 के कई प्राइम टाइम कार्यक्रमों की एंकरिंग करते रहे थे.

वो रात 10 बजे अपने कार्यक्रम ‘10 की डिस्कवरी’ के ज़रिए ख़बरों के बिल्कुल अलग पहलुओं को दर्शाते हुए दर्शकों को हर दिन एक नई डिस्कवरी से रूबरू कराते हैं.

अक्टूबर 2009 में IBN7 से एक इंटर्न के तौर पर अपने करियर की व्यावहारिक शुरुआत करने वाले सऊद, उत्तरप्रदेश की सीएम सिटी गोरखपुर से ताल्लुक़ रखते हैं.India News मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ चैनल में ‘आज का एजेंडा’ नाम से डीबेट शो करते थे.

हिंदी के साथ-साथ उर्दू भाषा पर भी अच्छी पकड़ के दम पर सऊद ने ज़ी मीडिया के उर्दू नेशनल चैनल ‘जी सलाम’ में इंट्री की. यहां चैनल के मुख्य डिबेट शो ‘आज का मुद्दा’ का चेहरा बन गए. इसके बाद सऊद ने हिंदी नेशनल न्यूज़ चैनल का रुख़ करते हुए News24 का अहम हिस्सा बन गए. अब वे जी हिंदुस्तान गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन