Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

दिवंगत पत्रकार सूदनाथ के निधन को पत्रकारों ने बताया अपूरणीय क्षति

चंदौली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुगलसराय इकाई के सदस्यों द्वारा एक शोक सभा रोहित श्रीवास्तव के रविनगर स्थित आवास पर आयोजित की गयी। जिसमें दिवंगत पत्रकार सूदनाथ मौर्या को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही व दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति व परिवारजनों की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर उपजा के मुगलसराय नगर इकाई अध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने कहा कि सूदनाथ मौर्या एक हंसमुख व निर्भिक पत्रकार थे। जिनका जाना हम सभी पत्रकारों के लिए एक दुख की घड़ी है। महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि दुर्घटना की हम लोगों ने एक  होनहार पत्रकार खो दिया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता हैं। बैठक में प्रदीप शर्मा, कुंवर संजय, ओमकार, विनय वर्मा, भौमिक दादा, महेन्द्र प्रजापति, राजेन्द्र प्रकाश, कृष्णा गौड़, सरदार महेन्द्र सिंह, सरदार रौशन सिंह, राम निवास आदि उपस्थित रहे।

वहीं आल मिडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने मंगलवार को पत्रकार के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए मुगलसराय स्थित कैम्प कार्यालय पर एक बैठक कर शोक सभा आयोजित की। सभा में पत्रकारों ने सूदनाथ मौर्या की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी ने कहा कि सूदनाथ निर्भीक पत्रकार थे और वे समाज की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके असामयिक निधन से जिले ने एक होनहार पत्रकार खो दिया है। सभा में मनोज उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार, संतोष वर्मा, मु. राशिद समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बृजेश व संचालन अजय राय ने किया। 

एक और संगठन आल इंडिया अखबार नवीस एसोसिएशन ने भी शोक सभा कर सूदनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की व दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति व परिवारजनों की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर आईना के संस्थापक अध्यक्ष सैयद फिरोजुद्दीन ने कहा कि सूदनाथ मौर्या एक संजीदा मिजाज और हंसमुख चेहरे के धनी पत्रकार थे। जिनका जाना हम सभी साथियों के लिए एक दुख की घड़ी है। मृतक के बेहद करीबी रहे पत्रकार आसाराम यादव ने कहा कि घटना की सूचना पर एक बार तो हमें विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन जब सच्चाई पता चली तो आज भी ऐसा लग रहा है कि हमारा एक अंग ही कहीं खो गया है। उन्होंने ईश्वर से सूदनाथ की आत्मा को शान्ति देने के साथ ही शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में सहनशक्ति देने की प्रार्थना की। बैठक में राम अवतार तिवारी, अजय सिंह, कौशल राय, शावेज बंटी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, फैयाज अंसारी, मोहनलाल बरनवाल, अशोक श्रीवास्तव, सुधीर पटेल, कुलदीप, हनुमान केशरी, अमित केशरी, रितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में बुधवार को चकिया के पत्रकारों ने कस्बा स्थित गांधी पार्क में एकत्र हो कर दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दिवंगत पत्रकार सुदनाथ के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उन्हें एक कर्मनिष्ठ पत्रकार बताया। साथ ही उनके निधन से पत्रकारिता जगत को हुई एक अपूरणीय क्षति भी कहा। शोक सभा में दीपनारायण यादव, नसरुल्ला, रामजी मौर्या सरस, राकेश सैनी समेत कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन