Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

निधीश त्यागी के नये प्लेटफार्म को दिमाग़ लगा कर काम करने वालों की ज़रूरत!

निधीश त्यागी-

मैं दिल्ली से नया डिजीटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म शुरू कर रहा हूँ.

इस पहल के ज़रिए हम हिंदी के उस प्रबुद्ध वर्ग के साथ मिलकर एक संवाद बनाना चाहते हैं, जो शोरगुल और चौंध में लगभग अदृश्य हो चला है. और उन ख़बरों और मसलों को सामने लाना भी, जिन्हें ख़ारिज करने में मुख्यधारा का लगभग पूरा मीडिया तंत्र पिला पड़ा है. इस ज़िद के साथ कि अपनी सामग्री के बल पर हम उन सुधी पाठकों तक पहुँच सकते हैं, जिसके लिए विज्ञापन की बैसाखी लगा लंगड़ा न होना पड़े.

इसके लिए मुझे संपादकीय सहयोगियों की ज़रूरत है. जो जान लगाकर काम न करते हों. दिमाग़ लगा कर काम करने वाले चाहिए.

वे खाँटी ख़बर ताड़ने के माहिर तो होने ही चाहिए, साथ ही भाषा और अनुवाद का हुनर भी ज़रूरी होगा. इस तुमुल कोलाहल समय में एकाग्रता से पढ़ने-लिखने-समझने- समझाने का थोड़ा सहूर, ठहराव हो कि तसल्ली से उसे लिख और बता सकें. समाज, राजनीति, संस्कृति, जन सरोकारों को लेकर जागरूक दृष्टि तो हो ही, सवाल पूछने लायक़ उत्सुकता और कौतुक भी रखते हों.

वे ऊष्मा, तापमान और शोर बढ़ाने में नहीं, रौशनी में चीजों को लाने, देखने और दिखाने में यक़ीन करते हों.

वे घर से काम कर सकते हैं चाहे कहीं भी रह रहे हों.

तेज़ी से बदलती डिजीटल दुनिया (सोशल, वीडियो, मोबाइल) की समझ और अभ्यास होना ज़रूरी है.

अनुभवी हों तो बेहतर है, पर अगर अगर नये हों तो उनका भी स्वागत है.

ऐसे लोग जो इस तरह के प्लेटफ़ॉर्म के लिए हिंदी पट्टी या उसके बाहर से लिखना चाहते हों, तो उनका भी स्वागत है. चाहें तो अपने बारे में जानकारी यहाँ भेज सकते हैं.

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन