Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

NDTV में वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे की भी एंट्री, बने एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर

टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री के अनुभवी पत्रकार निखिल दुबे ने अब NDTV की टीम के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने NDTV में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन किया है।

करीब 22 वर्षों से ज्यादा वक्त तक टीवी पत्रकारिता में सक्रिय निखिल दुबे ने कई प्रमुख चैनलों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। NDTV से पहले वे एबीपी न्यूज़ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘Public Interest’ को लीड किया। यह एबीपी न्यूज़ के साथ उनकी चौथी पारी थी।

एबीपी न्यूज़ से पहले निखिल दुबे ने टीवी9 भारतवर्ष, इंडिया टीवी, टीवी टुडे नेटवर्क, जी न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस, न्यूज़24, इंडिया न्यूज़, और सहारा समय जैसे संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। पर्दे के पीछे कंटेंट निर्माण, शो डिजाइनिंग और न्यूज़ प्रेजेंटेशन को लेकर उनकी गहरी समझ और रचनात्मक क्षमता के लिए वे जाने जाते हैं।

पत्रकारिता में आने से पहले निखिल दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में ‘सहारा समय’ से बतौर विशेष संवाददाता की थी। बाद में वे स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज़), आजतक, इंडिया टीवी, जी न्यूज़ और अन्य चैनलों के साथ विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में जुड़े रहे।

निखिल दुबे का यह करियर ग्राफ उन्हें हिंदी टीवी पत्रकारिता के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल करता है, जिन्होंने न्यूज़रूम के भीतर रणनीतिक दिशा देने और कंटेंट की धार तय करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। NDTV में उनकी नियुक्ति को एक मजबूत संपादकीय विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Surendar

    June 27, 2025 at 9:18 pm

    Bhai maine iske saath kaam kiya hai bada he badtameez insaan hai. Bolne ki bilkul tameez nahin hai.Tabhi tou kahin tik nahin pata.

  2. Kamlesh tiwari

    June 29, 2025 at 4:34 pm

    Sahi bol rahe ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन