Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चौथी बार ‘एबीपी न्यूज’ से अलग हुए वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे

रिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे को लेकर सूचना है कि उन्होंने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. दुबे ने इसी वर्ष फरवरी महीने में बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर ज्वाइन किया था. वे यहां रात 9 बजे के शो पब्लिक इंट्रेस्ट को लीड कर रहे थे.

एबीपी न्यूज के साथ चौथी बार करियर शुरू करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ने चैनल से इस्तीफा क्यों दिया इसकी वजह फिलहाल अभी साफ नहीं है!

निखिल दुबे ने 1995 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी और फिर 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्ष 2003 में उन्होंने सहारा समय से करियर की शुरूआत की थी. 2006 में कुल सात माह स्टार न्यूज में रहे. इसके बाद 2010 से 2012 तक आजतक के साथ सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया.

उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, इंडिया टीवी न्यूज24 जी न्यूज इत्यादि संस्थानों के साथ यादगार पारी खेली है. इंडिया टीवी में उनका शो ‘तलाश’ और एबीपी के लिए ‘घंटी बजाओ’ व ‘वायरल सच’ खासा चर्चित शो रहा था.

रिलेटेड खबरें…

एक बार फिर एबीपी न्यूज़ का दामन थामेंगे वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे!

टीवी9 भारतवर्ष से वरिष्ठ पत्रकार निखिल दुबे का इस्तीफा!

निखिल दुबे फिर से पहुंचे टीवी टुडे ग्रुप, गुड न्यूज टुडे में काम करेंगे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन