Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वेतन को लेकर ऑस्ट्रेलिया में इन बड़े अखबारों के पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

सिडनी मार्निंग हेराल्ड, द एज, द ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू, ब्रिस्बेन टाइम्स और डब्ल्यूएटुडे का संचालन करने वाले ग्रुप नाइन एंटरटेनमेंट के तमाम कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी है. ये अखबार ऑस्ट्रेलिया के बड़े समाचार पत्रों में गिने जाते हैं.

मीडिया प्लेटफार्म के कर्मचारियों ने 33वें ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले यानी आज शुक्रवार सुबह 11 काम करना बंद कर दिया. पत्रकारों ने मेलबर्न में टी-शर्ट पहनकर और नारे लिखी तख्तियों को हाथ में लेकर द एज अखबार के बाहर धरना दिया. प्रबंधन द्वारा पत्रकारों के उच्च वेतन की मांग को खारिज कर दिए जाने को लेकर ये धरना प्रदर्शन होने की बात सामने आई है.

अलज़जीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडियाकर्मियों का कहना है कि हम सीपीआई के अनुसार वेतन वृद्धि, एआई के आसपास सुरक्षा उपाय और फ्रीलांसरों के लिए उचित सौदा चाहते हैं.

नाइन एंटरटेनमेंट, जिसके पास नाइन नेटवर्क टेलीविजन और नाइन रेडियो भी है, ओलंपिक खेलों का आधिकारिक प्रसारक है और उसने ओलंपिक कवर करने के लिए 200 पत्रकारों-कर्मचारियों को पेरिस भेजा है.

इसी नाइन नेटवर्क ने पिछले महीने कहा था कि वह 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगा. इसके कुछ ही दिन बाद न्यूज लिमिटेड और सेवन वेस्ट मीडिया ने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी. बहरहाल, नाइन मीडिया के वर्कर्स ने कहा है कि वह आगामी 5 दिनों तक हड़ताल जारी रखेंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन