Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

JCB वाले मोजो रिपोर्टर निरंजन चौधरी ने थामा समाचार प्लस का दामन

निरंजन चौधरी ने जयपुर संवाददाता के पद पर समाचार प्लस (गणतंत्र) न्यूज़ चैनल में जे. पी. शर्मा के साथ पारी की नई शुरुआत की है। 15 अक्टूबर को सच बेधड़क को अलविदा बोलकर निरंजन यहां पहुंचे हैं। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में रिपोर्टिंग के दौरान बुलडोज़र पर चढ़कर रिपोर्टिंग करने को लेकर निरंजन ने सुर्खियां बटोरी थीं. जिसके बाद लाइव में ऑन एयर एंकर राहुल अवस्थी ने उनकी जमकर तारीफ़ की थी।

दूसरी तरफ सच बेधड़क के ग्रुप एडिटर विनायक शर्मा के ख़ास समझे जाने वाले निरंजन चौधरी के चैनल छोड़ते ही अंदरखाने तरह- तरह की चर्चाएँ भी हुईं। इसलिए भी क्योंकि निरंजन चौधरी को सच बेधड़क मीडिया संस्थान ने छह महीने में ही दो बार बेस्ट रिपोर्टर और बेस्ट बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड देने के साथ मंच पर सम्मानित किया था।

निरंजन सच बेधड़क से पहले NEWS 18 डिजिटल में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं। उससे पहले उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ जुड़कर पारी की शुरुआत की थी, हालाँकि उन्होंने मॉर्निंग न्यूज़ के अलावा नेशनल दुनिया समेत कई संस्थानों में काम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन