Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निशांत कौशिक हिंदुस्तान, मेरठ के नए ब्यूरो चीफ, गणेश भेजे गए बुलंशहर

हिन्दुस्तान, मेरठ में बदलावों का दौर जारी है। हिन्दुस्तान मेरठ के स्थानीय संपादक सूर्यकांत द्विवेदी ने बिजनौर और हापुड़ जिले में फेरबदल के बाद मेरठ और बुलंदशहर के ब्यूरो चीफ को भी बदल दिया। पहले बिजनौर से हर्यंश्व सिंह सज्जन को मेरठ डेस्क पर लाकर सर्वेंद्र पुंडीर को ब्यूरो चीफ बनाया। इसके बाद बदायूं के ब्यूरो चीफ मुलित त्यागी को हापुड़ लाकर यहां का ब्यूरो चीफ बना दिया। हापुड़ के इंचार्ज अशोक गोस्वामी को मेरठ रिपोर्टिंग में लाया गया।

अब बुलंदशहर के ब्यूरो चीफ निशांत कौशिक को मेरठ लाकर यहां का ब्यूरो चीफ बना दिया। मेरठ के ब्यूरो चीफ गणेश महेता को बुलंदशहर का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है। इस बदलाव से हिन्दुस्तान, मेरठ में हड़कंप मच गया है। निशांत अभी तक केवल सीनियर रिपोर्टर ही हैं जबकि मेरठ टीम में रविंद्र प्रताप राणा के रूप में एक चीफ रिपोर्टर और कई दूसरे सीनियर रिपोर्टर मौजूद हैं। ऐसे में मेरठ की टीम में असंतोष पनप गया है। हिन्दुस्तान के संपादक की मंशा अब निशांत को प्रमोशन देकर चीफ रिपोर्टर बनाने की है।

उधर, एक अन्य खबर के मुताबिक नेशनल दुनिया मेरठ में कार्यरत रहे मितेंद्र गुप्ता ने हिन्दुस्तान गाजियाबाद में रिपोर्टिंग में ज्वाइन किया है। मितेंद्र संघ और भाजपा की रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन