Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्नी-बच्चों के रुकने की व्यवस्था ऋषिकेश में न होने से दुखी हैं अमर उजाला के हरिद्वार प्रभारी!

अमर उजाला हरिद्वार के प्रभारी निशांत खनी आजकल दुखी हैं। वो दूसरों के रुकने, दर्शन आदि कराने की व्यवस्था आए दिन करते रहते हैं लेकिन जब उनके खुद के बीवी बच्चों को ऋषिकेश में रुकवाने की व्यवस्था की बात आई तो उनके ही अख़बार के ऋषिकेश प्रभारी काम नहीं आए।

इस दुःख को अमर उजाला हरिद्वार प्रभारी ने फेसबुक अकाउंट पर डाली गई पोस्ट के माध्यम से व्यक्त किया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले निशांत के बेटे व पत्नी हरिद्वार आए थे जिन्हें लेकर घूमने के लिए ऋषिकेश जाना था।

शनिवार रविवार को वीकेंड होने के चलते ऋषिकेश में कैंपिंग से लेकर होटल तक पूरी तरह फुल थे। पत्नी बच्चों के लिए निशांत ने ऋषिकेश के प्रभारी जितेंद्र जोशी को व्यवस्था करने के लिए फोन किया था। मगर जितेंद्र व्यवस्था नहीं कर पाए।

इसके बाद निशांत ने अपने दिल की भड़ास को फेसबुक पर पोस्ट किया। उनकी ये पोस्ट हरिद्वार के पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से पोस्ट डाल कर निशांत ने खुद का, अपने साथी का और और अमर उजाला का भी मजाक बनवाया है।

देखें निशांत की पोस्ट-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन