Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मीडिया के सामने नतमस्तक हुए सीएम नीतीश कुमार, करने लगे पत्रकारों की आरती

मदन मोहन सोनी-

बिहार विधानसभा में अपने आपत्तिजनक बयान के बाद से जो बवाल हुआ उसके बाद से सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारों से दूरी बना ली है। अघोषित रूप से अब सीएम के कार्यक्रमों में पत्रकारों की एंट्री पर बैन लग गया है।

आज जब एक राजकीय समारोह में भाग लेकर नीतीश कुमार बाहर निकल रहे थे तो कुछ पत्रकारों ने उनसे पूँछा कि क्यों नाराज हैं सर ? इस पर नीतीश कुमार ने मुंह से तो कुछ भी जवाब नहीं दिया पर पत्रकारों को पूरी तरह से नतमस्तक होकर प्रणाम करने लगे।

इतना ही नहीं जब सीएम नीतीश के सुरक्षाकर्मी कैमरे के आगे आ गए तो उन्हें साइड हटाकर नीतीश पत्रकारों के आगे झुक कर उन्हें सांकेतिक आरती दिखाने लगे। इसके बाद नीतीश बिना किसी सवाल का जवाब दिए, वहां से निकल गए।

इस घटना के बाद बिहार के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर होने लगी कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बन गई जो सीएम नीतीश को पत्रकारों के आगे हाथ जोड़ना पड़ गया !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन