Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज नेशन का संवाददाता गया जेल, रामदेव से कारतूस लेकर मिलने गया था

इस शख्स को जरा गौर से देखिये. ये महाशय हैं हरिद्वार के पत्रकार आशु शर्मा. न्यूज चैनल न्यूज़ नेशन के पत्रकार हैं. हरिद्वार में बतौर सम्वाददाता कार्यरत हैं. पत्रकार जेब में कलम लेकर चलते हैं लेकिन ये महाशय तो 315 बोर का कारतूस लेकर चलते हैं. वो भी बाबा रामदेव के यहाँ. आखिर आशु शर्मा 315 बोर के कारतूस के साथ पकड़े गए. इन्हें जेल जाना पड़ गया.

इस शख्स को जरा गौर से देखिये. ये महाशय हैं हरिद्वार के पत्रकार आशु शर्मा. न्यूज चैनल न्यूज़ नेशन के पत्रकार हैं. हरिद्वार में बतौर सम्वाददाता कार्यरत हैं. पत्रकार जेब में कलम लेकर चलते हैं लेकिन ये महाशय तो 315 बोर का कारतूस लेकर चलते हैं. वो भी बाबा रामदेव के यहाँ. आखिर आशु शर्मा 315 बोर के कारतूस के साथ पकड़े गए. इन्हें जेल जाना पड़ गया.

ये वही आशु शर्मा हैं जिसको पत्रकारिता की एबीसीडी भी नहीं आती. शर्म आती है ऐसे न्यूज़ नेशन चैनल पर जिसने हरिद्वार जैसी जगह पर अनपढ़ पत्रकार रखा हुआ है. ये भी सवाल है कि इन शर्मा जी की कौन स्क्रिप्ट लिखता होगा. कौन कैमरा चलाता होगा. कौन इंटरव्यू करता होगा. बाबा रामदेव को जेड श्रेणी की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए न्यूज नेशन चैनल का पत्रकार आशु शर्मा बाबा से मिलने पहुंच गया. बाबा से मिलने गए पत्रकार की जेब से जिंदा कारतूस मिला. इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई.

न्यूज नेशन चैनल के पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. रिपोर्टर आशु शर्मा को 0.315 बोर का कारतूस लेकर हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में रामदेव के पतंजलि योगपीठ स्थित आवास में उनसे मिलने पहुंचने के आरोप में कल देर रात आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. कल रात लगभग साढ़े 10 बजे आशु शर्मा, रामदेव का साक्षात्कार लेने पहुंचा जहां उनकी सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों को उसकी तलाशी के दौरान कारतूस मिले. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अपने साथ कारतूस लाने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता पा रहा है. उसका कहना है कि कारतूस उसे रास्ते में पड़ा मिला था जिसे उठाकर उसने अपनी जेब में रख लिया.

हरिद्वार से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन