Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष बने पंकज पराशर

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार पंकज पराशर को चुना गया है. पंकज हिंदुस्तान अखबार के नोएडा ब्यूरो चीफ हैं. क्लब की पहली आम सभा में उन्हें सर्वसम्मित से अध्यक्ष चुना गया. वे एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लेंगे.

शनिवार को क्लब की आम सभा का आयोजन सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित प्रेस क्लब के हाल में हुआ जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी ने की. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह सहित तमाम जिम्मेदार पत्रकार मौजूद थे. बैठक में पंकज पराशर को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने रखा. इसका सभी ने ध्वनिमत से सर्मथन किया. बैठक में इकबाल, रिंकू यादव, ईश्वर, कुणाल जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

इस मौके पर एसएस अवस्थी संजीव यादव संतोष सिंह पुष्पेंद्र चौहान अश्वनी श्रीवास्तव निरंकार सिंह विक्रम शर्मा भूपेंद्र चौधरी, अजब सिंह यादव, प्रमोद शर्मा, बलराम पाण्डेय अनुराग त्रिपाठी दिनेश शर्मा, रजनीकांत मनोज भाटी आशुतोष रिषभ देव शर्मा जगदीश शर्मा राउफ सिददकी विनोद राजपूत प्रवेश सिंह उदय अवाना सुशांत समदर्शी देवेंद्र सिंह सहित बडी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन