Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ये है नोएडा पुलिस, पीड़ित को ही बंद कर दिया, शिकायत भी नहीं दर्ज की! देखें वीडियो

नोएडा पुलिस आज कल पीड़ितों को ही उठा के बंद कर देती है और जब ख़ुद फंसती है तो फिर पीड़ित से अपना नाम हटवाने के लिए तरह तरह का दबाव बनाती है .. बात नोएडा के सेक्टर 24 थाने की पुलिस की हो रही है… यहाँ पीड़ित को ही बंद कर दिया थाने में… जो मार खाया उसी को प्रताड़ित किया और शिकायत भी नहीं दर्ज की ..

ये मामला 25 मई का है जो नोएडा पुलिस की ‘जागरूकता’ को दर्शाता है कि वो कितना निष्पक्ष हो के पीड़ितों को ‘न्याय’ दिलाने का काम करती है ..

मामला सेक्टर 24 थाने से जुड़ा है जहां पर एक पीड़ित जितेंद्र झा शिकायत करता है कि उसे सेक्टर 24 स्थित इस्कॉन मंदिर के लोगों ने बुरी तरह से पीटा है… घटना से संबंधित वीडियो , मेडिकल सब पुलिस को दिया गया .. पर उसे ही बंद कर दिया गया थाने में …

पीड़ित जितेंद्र झा अपनी माता के साथ इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं… कुछ आपसी वाद – विवाद होने पर इस्कॉन मंदिर प्रशासन और घंटी बजाने वाले , भगवान का नाम जपने वालों गुंडों ने जम के प्रसाद दिया..पीड़ित जितेंद्र झा को बांध के मारा ..

उनकी मां चिल्लाती रही रोती रही कि आख़िर क्यों उसके बेटे को भगवान के मंदिर में बुरी तरह से मारा जा रहा है ..? जहां सिर्फ शांति पूजा पाठ की बात होती है वहां इतना बड़ा अधर्म कैसे किया जा सकता है ..

इतना ही नहीं पीड़ित की जब मां अपने बेटे को बचाने के लिए गुहार लगा रही थी तो उनके साथ भी मारपीट की गई जिसके बाद उनके हाथ में गंभीर चोट आई ..मंदिर प्रशासन के गुंडों ने पीड़ित का iphone मोबाइल , उसकी एप्पल घड़ी , सोने की चैन तक ले ली ..एक तरह से भक्त को प्रसाद देने के साथ लूट भी लिया ..बाद में चेन पीड़ित को वापस दे दी गई लेकिन फोन और सामान अभी तक वापस नहीं दिया गया ..

इस मामले की शिकायत पीड़ित जितेंद्र झा ने थाने में 1 जून को दी पर नोएडा के थाना 24 की पुलिस ने हमेशा एक ‘जागरूक’ पुलिस होने का कर्तव्य निभाते हुए पीड़ित को ही भागा दिया ..

नोएडा के थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष अमित तोमर पर भी मंदिर प्रशासन के साथ सांठगांठ का आरोप लग रहा है कि थानाध्यक्ष अमित तोमर पीड़ित को ही जेल भेजने में आमदा हैं और पीड़ित के घर वालों को धमका रहे हैं…

उधर पीड़ित की शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित मामले को कोर्ट तक ले गया… सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष अमित तोमर की करतूतों की भी शिकायत कर दी है इसलिए थानाध्यक्ष अमित तोमर महोदय अब तरह – तरह के पैंतरे चल रहे हैं कि कोर्ट में दी गई शिकायत में से अपना नाम हटवा सकें ..

इस मामले में पीड़ित नोएडा पुलिस के बड़े अफ़सरों से भी मिल के न्याय की गुहार लगा चुका है पर अभी तक उसको कोई न्याय नहीं मिला है ..

देखिए पीड़ित को मारते हुए वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट, कोर्ट में लगाई गई शिकायत और नोएडा कमिश्नर से न्याय के लिए मिलने के समय में लगाई गई अर्जी…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1679805370657812482?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig

पीड़ित का बयान देखिए-

https://twitter.com/jhajitender661/status/1664191526329790465?s=46&t=U1CVCnR1zSmcNHG0NFtVig


पीड़ित से भड़ास की बातचीत सुनिए-

https://youtu.be/yJcs3X57GJk

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन