Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्पा सेंटर के अंदर क्या है? देखें वीडियो

पिछले दिनों नोएडा के अट्टा मार्केट के माल्स में चलने वाले स्पा व मसाज सेंटर्स पर पुलिस ने छापा मारा था. यहां स्पा और मसाज के नाम पर देह व्यापार होता था. पुलिस ने पहले अपने आदमी भेजे, ग्राहक बनाकर. उनने जब ये कनफर्म कर दिया कि हां यहां मसाज के नाम पर देह व्यापार ही चल रहा है तो पुलिस की टीमों ने छापेमारी कर दी. कालगर्ल्स को पीड़िता मानकर उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया. जो ग्राहक पकड़े गए उनको और कुछ स्पा सेंटर मालिकों को जेल भेजा गया.

दरअसल यहां कई महीनों से स्पा सेंटर्स में देह व्यापार का खेल चल रहा था. इसकी सूचना समय समय पर भड़ास4मीडिया को भी मिलती रही है. भड़ास4मीडिया की एक टीम ने जब अपनी तरफ से चेक कराया तो सूचना सही मिली. यहां वेश्यावृत्ति का रैकेट भयानक तरीके से पसरा हुआ था. खासकर पोंटीचड्ढा वाले वेब माल में तो ग्राउंड फ्लोर से लेकर फिफ्थ फ्लोर तक दर्जन भर से ज्यादा स्पा-मसाज सेंटर में देह व्यापार चल रहा था.

इसी दरम्यान एक युवा पत्रकार ने भड़ास को अपने द्वारा किए गए स्टिंग का वीडियो सौंपा. वीडियो कई पार्ट में था. हम यहां जो दिखा रहे हैं, वह बहुत छोटा सा पार्ट है. एडिटेड है. इस वीडियो में ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन इससे ये साफ पता चल जाता है कि यहां असली काम क्या होता था. ग्राहक बनकर पहुंचे पत्रकार ने जब पहली लड़की को मना किया तो दूसरी लड़की आई. दूसरी लड़की खुद के शक्ल सूरत के बारे में पूछती है कि वो ठीक है न या किसी तीसरी को भेजा जाए. ग्राहक हां करता है तो वह अंदर आती है. मतलब साफ है. यहां ग्राहक पहले लड़कियां पसंद करते थे फिर आगे का कार्यक्रम होता था. अगर सिर्फ मसाज करना होता तो इससे क्या फरक पड़ना था कि मसाज करने वाली लड़की दिखती कैसी है.

वीडियो में ग्राहक हर तरह की लाइट बंद करने को कहता है लेकिन लड़की बताती है कि इससे तो कुछ दिखेगा ही नहीं, पूरा अंधेरा हो जाएगा.

वीडियो में शुरू में आप देखेंगे कि रिसेप्शन पर बैठी लड़की अपने क्लाइंट्स को एक एक कर अलग अलग कमरों में भेज रही है. रिसेप्शन वाली लड़की हर ग्राहक से आठ सौ रुपये से हजार रुपये एंट्री फीस लेती है. इसके बाद ग्राहक जो लड़की पसंद करता है, उससे शुरुआती आधे घंटे या पैंतालीस मिनट या एक घंटे, जो भी टाइम तय हुआ होता है, उतनी देर तक मसाज कराता है. इसी दरम्यान लड़की और ग्राहक में आगे का कार्यक्रम तय होता है. लड़की कई किस्म के आफर देती है. बाडी टू बाडी, ओरल और अन्य कुछ. इनके अलग अलग रेट होते हैं. अगर सिर्फ मसाज कराते हैं तो उसका कुछ नहीं देना होता है क्योंकि वह आलरेडी रिसेप्शन पर पे किया जा चुका होता है. लड़की जो आफर कर रही है, उसे कुबूल करते हैं तो आपको न्यूनतम हजार रुपये से तीन हजार रुपये तक पे करने पड़ सकते हैं.

देखें संबंधित वीडियो-

सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट.

मूल खबर-

अट्टा मार्केट के रंडीखानों पर पड़ा छापा, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन