Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अट्टा मार्केट के रंडीखानों पर पड़ा छापा, देखें वीडियो

आज नोएडा के सेक्टर18 अट्टा मार्केट के वेव माल में स्थित दर्जन भर रंडीखानों पर पुलिस ने छापा मारा है। ये रंडीखानें स्पा सेंटर के नाम पर चलाये जा रहे थे। पुलिस ने कुल कितने लोगों को पकड़ा है, ये पता नहीं चल पाया है।

नोएडा पुलिस ने छापेमारी की बात की पुष्टि की है। पुलिस ने जानकारी दी है कि दर्जनों वेश्यावृत्ति करने वाली लड़कियों और ग्राहक पुरुषों को पकड़ा गया है।

ज्ञात हो कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा बड़े पैमाने पर अट्टा मार्केट के कुछ मॉल में होता है। ips वैभव कृष्ण जब पुलिस कप्तान थे तो दर्जनों स्पा संचालकों, कॉल गर्ल्स को जेल भेजकर इस धंधे पर लगाम लगा दी गई थी।

इधर फिर से यह धंधा गुपचुप ढंग से जमने लगा था। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के संज्ञान में यह मामला आते ही उन्होंने निजी स्तर पर जाँच करवायी। सच्चाई साबित होते ही एक गोपनीय ओपरेशन के ज़रिए ऐक्शन करा दिया। पुलिस ने पहले अपने फर्जी ग्राहक भेजे। उनने जब अंदरखाने सेक्स रैकेट चलता देखा तो फिर छापे की कार्रवाई कर दी गई।

माना जा रहा है कि लगातार सजती दुकानों और लगातार पड़ते छापों के कारण अब दुकान खोलने वालों से लेकर वहां काम करने वाली लड़कियों और ग्राहकों में भय का माहौल बनेगा।

देखें संबंधित वीडियो जिसमें नोएडा पुलिस के एक अधिकारी का वर्जन है-

आगे की कथा यहां सुनिए-देखिए :

स्पा सेंटर के अंदर क्या है? देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन