Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चोरी से न्यूड वीडियो बना इसे वायरल करने वाले होटल मालिक को महिला पत्रकार ने कोर्ट में दी शिकस्त, मिलेगा 350 करोड़ रुपये जुर्माना (देखें तस्वीरें)

कोर्ट में अपनी पीड़ा व्यक्त करतीं खेल पत्रकार एरिन फूट फूट कर रो पड़ीं…

इस महिला खेल पत्रकार को पूरे सात साल बाद इंसाफ मिला. और, जब इंसाफ मिल गया तो वह खुद को रोक न सकी. फफक कर रो पड़ी. खेल पत्रकार एरिन का होटल की दीवार में सुराख कर न्यूड वीडियो बनाया गया था. वीडियो बनाने वाले पर होटल मालिक पर अदालत ने 350 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. मामला अमेरिका का है.

एरिन के पापुलर होने के कारण वीडियो बनाया!

एरिन एंड्रयूज का वीडियो डेवि़ड बैरेट नाम के युवक ने बनाया था. एसोसिएट प्रेस के मुताबिक बैरेट ने एंड्रयूज को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उस वक्त वह पॉपुलर थीं और याहू पर ट्रेंड किया करती थीं. एंड्रयूज का पीछा करते बैरेट कई शहरों तक गया. वह होटल में कॉल करके पूछता था कि एंड्रयूज कहां रुकी हुई है और उसके बगल वाला रूम ही बुक कराता था. इसके बाद वह दीवार में छेद करता था, ताकि वह एरिन की फिल्म बना सके. न्‍यूड क्लिप बनाने वाले डेविड बैरेट ने बताया कि उसने टीएमजेड वेबसाइट को एरिन की क्लिप बेचने की कोशिश की थी, लेकिन वेबसाइट ने खरीदने से मना कर दिया था. इसके बाद उसने क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और यह क्लिप वायरल हो गई.

आगे पढ़ें
लोग उस न्यूड वीडियो की याद दिलाते रहते हैं!
नीचे क्लिक करें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3 4 5 6

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन