Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

गूगल को टक्कर देने के लिए OpenAI लॉन्च कर सकता है अपना ब्राउजर!

चैटजीपीटी का निर्माता ओपनएआई अपने चैटबॉट के साथ एक सेंट्रलाइज वेब ब्राउजर उतारने की दिशा में काम कर रहा है.

द इंफॉर्मेशन नामक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी ने प्रोटोटाइप या डिजाइन से परिचित व्यक्तियों का हवाला देते हुए, कॉनडे नास्ट, रेडफिन, इवेंटब्राइड और प्राइसलाइन जैसे प्लेटफार्मों के साथ सर्च सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए साझेदारी पर भी चर्चा कर रहा है.

बताया जा रहा है कि यह संभावित कदम सैम अल्टमैन के नेतृत्व वाले OpenAI को गूगल के प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित कर सकता है, जो वर्तमान में ब्राउजर और सर्च बाजारों पर हावी है. ओपनएआई पहले ही अपने सर्चजीपीटी टूल के साथ खोज में उतर चुका है.

2022 के लास्ट में चैटजीपीटी के लॉन्च के जवाब में, गूगल मालिक अल्फाबेट अपनी एआई क्षमताओं को बढ़ा रहा है. और इसी कड़ी में पिछले साल अपने जेनरेटिव एआई चैटबॉट, जेमिनी को पेश किया था.

रिपोर्ट के अनुसार, ओपनएआई (OpenAI) कथित तौर पर गूगल (Google) के प्रमुख भागीदार सैमसंग उपकरणों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुविधाओं को एकीकृत करने के लिए चर्चा में है. रिपोर्ट में एपल के साथ ओपनएआई की मौजूदा साझेदारी पर भी प्रकाश डाला गया है, जहां इसकी तकनीक नए आईफोन मॉडल में एपल इंटेलिजेंस सुविधाओं को शक्ति प्रदान करती है.

कहा जा रहा है कि Google (गूगल) को ब्राउजर बाजार में प्रभुत्व को लेकर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन