Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दिल्ली पुलिस में घुस कर ‘भारत एक्सप्रेस’ की टीम ने किया आँख खोलने वाला स्टिंग ऑपरेशन

सत्य साहस और समर्पण के साथ आगे बढ़ने वाले भारत एक्सप्रेस की टीम ने वरिष्ठ पत्रकार देवनाथ की अगुवाई में एक बड़ा खुलासा किया है। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम को पता चला कि दिल्ली पुलिस में कुछ लोग हैं तो मुसलमान मगर वो हिंदू पहचान के साथ काम कर रहे हैं। इसके बाद चैनल की टीम इसकी तफ़तीश में जुट गई।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि दिल्ली पुलिस में ऐसे लोग हैं जो मुस्लिम हैं मगर हिंदू कोटे से लगे हैं। इस शिकायत की जाँच रोहिणी सेक्टर 18 स्थित क्राइम ब्रांच ने की।

पुलिस की जाँच में आया कि जिन लोगों की शिकायत हुई थी वे सभी के सभी हिंदू हैं। जाँच अधिकारी ने ये भी बताया कि इन लोगों के घरों की दीवार पर देवी देवताओं की तस्वीरें लगी थीं।

इस मामले की तफ़तीश करते हुए भारत एक्सप्रेस की टीम कुछ के पास पहुँची और इनका स्टिंग ऑपरेशन किया। इन्होंने ख़ुद को मुस्लिम बताया और अपने मुस्लिम होने का प्रमाण भी दिया।
भारत एक्सप्रेस के ख़ुफ़िया कैमरे पर इन्होंने क़बूल किया कि वे मुसलमान हैं और दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में उनका धर्म मुस्लिम ही है।

देखें स्टिंग-

https://www.youtube.com/live/d4-QMnlExaM?feature=share

उधर इस केस की जाँच कर रहे आईओ ने बताया कि दिल्ली पुलिस में इनकी पहचान हिंदू की है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि नौकरी पाने के लिये कई लोगों ने अपनी पहचान छिपाई।

सवाल ये है कि जिस पुलिसकर्मी को जाँच अधिकारी हिंदू समझ रहा है और अपनी जाँच में हिंदू बता रहा है वही व्यक्ति हमारे स्टिंग ऑपरेशन में ख़ुद को मुस्लिम क्यों बता रहा है।

यही नहीं हमारे स्टिंग ऑपरेशन में इनमें से एक ने एक पेपर भी दिखाया जिसमें कथित तौर पर उसका धर्म मुस्लिम दर्ज था।
ज़ाहिर है दिल्ली पुलिस में अपनी पहचान छिपा कर कइयों ने नौकरी हासिल की।

ऑपरेशन सत्य में ऐसे कई किरदारों की पहचान की गई है जो हैं मुसलमान मगर दिल्ली पुलिस इनकी पहचान हिंदू की दिखा रही है।

ऑपरेशन सत्य इस सच को इसलिए सामने ला रहा है क्योंकि ये बहुत संवेदनशील मुद्दा है। देश की राजधानी दिल्ली हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहती है। ऐसे में ये सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं है तो और क्या है।

भारत एक्सप्रेस ने सत्य और साहस समर्पण के अपने ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ऑपरेशंस सत्य के ज़रिए इस सच को सामने रख रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन