Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अबकी आउटलुक हिंदी कवर स्टोरी- “भोजपुरी हनी ट्रैप”! गुड्डू रंगीला ने इस बार गाया है- “भतीजा ही भतार बनेगा!”

निराला बिदेसिया-

सही शीर्षक है, भोजपुरी हनी ट्रैप। हनी सिंह के नीचे जिन दो भोजपुरी स्टारों को लटक स्टाइल में कवर पर फोटो लगाया गया है, वह भी सही है। हनी के चोली चीज के प्रयोग के बाद इन्हीं दोनों में होड़ मचेगी कि कौन हनी के हनक को भोजपुरी में उससे आगे जाकर मात देगा।

यही दोनों स्टार कभी कहते हैं कि अल्लू अर्जुन के पटना गांधी मैदान के भीड़ की रिकॉर्ड हम तोड़ेंगे तो कभी कहते हैं कि देखिए हम हिंदी सिनेमा में गा दिए तो अंग्रेजी में गा दिए या रशियन को ला दिए। हनी ट्रैप में पहले यही दोनों फंसेंगे और फिर अपने अपने काम से अपनी धारा के सैकड़ों कलाकारों को अपने ट्रैप में फंसायेंगे।

वैसे इस बार वर्षों बाद गुड्डू रंगीला फिर से इन दोनों को स्त्री देह नोचने में परास्त करने की होड में शामिल हुए हैं। रंगीला ने इस बार गाया है भतीजा ही भतार बनेगा। भोजपुरी के इस धारा के स्टारों के स्वर्ण काल में गीतों के माध्यम से सिर्फ अपनी सगी मां और सगी बहन को ही नंगा करना या देह नोचना बाकि रह गया है।

चचेरी बहन, भतीजा, भतीजी, मौसी सब आ चुके हैं। हनी सिंह ने चोली के चीज को चिखाने की बात सिर्फ गवाया भर है। भोजपुरी वाले अब उसे फिल्माएंगे। एक बेचैनी भी तो है इन स्टारों के बीच की उनकी पीच पर कभी हनी, कभी बादशाह, कभी कोई आकर खेलने लगेगा, भारी भरकम पैसा लगाकर उनकी पिच को कब्जा लेगा तो फिर इनका क्या होगा।

यह तो तय है कि इस श्रेणी के बड़े स्टार बिना ऑटो ट्यून के या फिर एक गायक कलाकार की तरह गाने की संभावना कब का खत्म कर चुके हैं। इनकी गायकी के लिए गायन से ज्यादा जरूरी तत्व है लड़कियों का झुंड साथ होना, संग में गानेवाली या नाचनेवाली लड़की का जरूर होना और प्रायः ऑटो ट्यून साउंड का भी जरूर होना। बहुत बात है। यहां कितना लिखे। कल बीच परसो यानी 13 मार्च से आउटलुक का यह खास अंक बाजार में उपलब्ध रहेगा। इसी में लिखे हैं। पढ़ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन