Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘राँची’ के दूर के मामू की लड़की है ‘कराँची’!

राजीव शर्मा-

भारत और पाकिस्तान के ख़बरिया चैनलों ने एक-दूसरे के कुछ शहरों / राज्यों के नाम इस तरह बिगाड़े हैं कि वे मज़ेदार भी लगते हैं। जैसे – भारत के कई चैनलों के एंकर/रिपोर्टर ‘कराची’ को ‘कराँची’ कहते हैं। सुनकर ऐसा लगता है कि ‘कराँची’ हमारे झारखंड की राजधानी ‘राँची’ के किसी दूर के मामू की लड़की है! इसी तरह हमारे यहाँ ‘ख़ैबर पख़्तूनख़्वा’ का उच्चारण ‘खैबर पख्तूनवा’ किया जाता है। इसमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनका परिचय रक्षा विशेषज्ञ के तौर पर दिया जाता है।

पुराने मारवाड़ी बुज़ुर्ग ‘नए’ को ‘नवा’ कहते थे, इसलिए ‘ख़ैबर पख़्तूनख़्वा’ सुनकर ऐसा लगता है, जैसे यह भी कोई ‘नवा’ स्थान है, जिसकी खोज हमारे चैनलों ने की है। नामकरण संस्कार भी ये ही करेंगे।

पाकिस्तानी चैनलों के तो क्या ही कहने! इन्होंने किस तरह नाम बिगाड़े हैं, इसकी मिसाल दे रहा हूँ।

उत्तर प्रदेश – को बना दिया अतर परदेस

मध्य प्रदेश – को मधिया परदेस

कश्मीर – को किश्मीर

उत्तराखंड – को अतरा खंड

आंध्र प्रदेश – को अंधरा परदेस

अरुणाचल प्रदेश – को अरनाचला परदेस

और सबसे मज़ेदार है बिहार – जिसे कई पाकिस्तानी चैनल ‘बहार’ बोलते हैं।

भारतीय चैनल Market को मार्केट, जबकि पाकिस्तानी चैनल ‘मारकीट’ कहते हैं। इसे सुनकर भ्रम होता है कि ‘मार्केट’ में चीज़ें नहीं बिक रहीं, बल्कि ‘मार-पीट’ हो रही है!

.. राजीव शर्मा ..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन