Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पंकज मुकाती ने ज्वाइन किया द सूत्र!

खबर मध्यप्रदेश से है। यहां वरिष्ठ पत्रकार पंकज मुकाती ने उभरते ब्रांड द सूत्र में आमद दे दी है। वे वहां बतौर संपादक दायित्व सम्भालेंगे। द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पाण्डे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर ने भोपाल ऑफिस में एक सादे समारोह में उन्हें ज्वाइन कराया।

दैनिक भास्कर, पत्रिका, अमर उजाला, प्रभात खबर जैसे कई बड़े संस्थानों में अपने कौशल का लोहा मनवा चुके श्री मुकाती अब ‘द सूत्र’ में धुआंधार पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

मुकाती ने अपने पत्रकारिता के कॅरियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की थी। वे वहां सेंट्रल डेस्क पर थे। इसके बाद पत्रिका से जुड़े और मध्यप्रदेश में लॉन्चिंग की कमान संभाली।

बाद में उन्हें इंदौर एडिशन का संपादक भी बनाया गया। यहां से उन्होंने दिल्ली का रुख किया और अमर उजाला में अपनी सेवाएं दीं। अमर उजाला में उम्दा पारी खेलने के बाद वे प्रभात खबर से जुड़े। पटना में स्थानीय संपादक के पद पर रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन