Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी मीडिया से पंकज श्रीवास्तव और टाइम्स नेटवर्क से अफजल खान के बारे में सूचनाएं!

जी मीडिया के वाइस प्रेजिडेंट (IPs, Events & Special Projects) पंकज श्रीवास्तव और टाइम्स नेटवर्क के नेशनल हेड-डिजिटल IPs एंड गवर्नमेंट अफजल खान ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पंकज श्रीवास्तव ने पिछले महीने ही जी मीडिया प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वह फिलहाल नोटिस पीरियड पूरा कर रहे थे और 1 जुलाई 2026 उनका संस्थान में आखिरी कार्यदिवस होगा। फिलहाल उनके अगले पेशेवर कदम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


वहीं, अफजल खान ने भी करीब पांच साल बाद टाइम्स नेटवर्क को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मार्च 2021 में संस्थान जॉइन किया था और यहां डिजिटल आईपी (Digital IPs) तथा गवर्नमेंट वर्टिकल से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

टाइम्स नेटवर्क से पहले अफजल खान टाइम्स इंटरनेट के साथ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल उन्होंने अपने अगले संस्थान या नई भूमिका को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन