Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी भारत के यूपी हेड परवेज कार्यमुक्त, अमित न्यूज1इंडिया पहुंचे, आनंद का इस्तीफा

लखनऊ से सूचना आ रही है कि ईटीवी भारत के यूपी के ब्यूरो हेड परवेज़ अहमद संस्थान को गुडबॉय बोल दिए हैं.

उन्होंने संस्थान को सूचित कर दिया है कि वे जा रहे हैं, जल्द ही उनकी जगह किसी दूसरे को जिम्मेदारी दी जाए.

ज्ञात हो कि परवेज़ अहमद हिंदुस्तान अखबार के लखनऊ संस्करण में कई वर्षों तक रिपोर्टर रहे हैं. इसके बाद वे दैनिक जागरण और फिर वॉइस ऑफ लखनऊ में भी कार्यरत रहे.

भड़ास4मीडिया से बातचीत में परवेज ने इस्तीफे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि वे खुद अपनी मर्जी से जा रहे हैं और संस्थान को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सूचित कर दिया हूं.

अमित वर्मा न्यूज़1इंडिया पहुंचे

अमित वर्मा ने न्यूज़1इंडिया में प्रोडक्शन हेड की पोस्ट पर ज्वॉइन किया हैं। अमित वर्मा नेपाल1, टोटल टीवी, इंडिया न्यूज, श्री एस7 न्यूज़, लाइव इंडिया, इंडिया अहेड इंग्लिश चैनल और पावर स्पोर्टज़ वेब चैनल में पीसीआर में काम कर चुके हैं। कई चैनलों में पीसीआर हेड भी रहे हैं। श्री एस7 न्यूज़, इंडिया न्यूज बिहार लॉन्च और टोटल टीवी, न्यूज़1इंडिया की रिलॉन्च टीम का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2003 से मीडिया में काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आने से पहले अमित कई न्यूज़ पेपर में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं।

आनंद राय का इस्तीफा

उधर, भोपाल से सूचना आ रही है कि दैनिक जागरण ग्रुप के अखबार नव दुनिया भोपाल के इनपुट प्रभारी पद से आनंद राय ने इस्तीफा दे दिया है.

ये भी पढ़ें-

आनंद राय पीटीआई के स्पेशल करेस्पांडेंट बने

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन