Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी हिन्दुस्तान से पशुपति शर्मा का इस्तीफ़ा

पशुपति शर्मा ने ज़ी हिंदुस्तान को अलविदा कह दिया है। उन्होंने एक साल पहले ज़ी मीडिया के वेंचर ज़ी हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी।

ज़ी हिन्दुस्तान की रिलॉन्चिंग में पशुपति शर्मा की अहम भूमिका रही। CEO पुरूषोत्तम वैष्णव ने बतौर आउटपुट लीडर पशुपति शर्मा को खुल कर काम करने का मौका दिया, जिसका असर स्क्रीन पर भी नजर आया।

पशुपति शर्मा का जी मीडिया ग्रुप को छोड़ना ज़ी हिन्दुस्तान के लिए झटका माना जा रहा है। वो प्लानिंग टीम का हिस्सा रहे और सुपर प्राइम टाइम शो उनके हाथों से होकर गुज़रते थे।

Zee hindustan के रिलॉन्चिंग के वक़्त ‘ख़बरों का टॉप एंगल’ जैसा शो शुरू कर स्टूडियो से बाहर खुले आसमान से ख़बरों के प्रजेंटेशन का नया ट्रेंड शुरू किया तो वंदे मातरम शोज से चैनल को नई पहचान दिलाई।

क्रोमा का इस्तेमाल किए बिना ‘की ग्राफिक्स’ के जरिए स्टूडियो में ख़बर के प्रजेंटेशन के नए प्रयोग किए। ज़ी हिन्दुस्तान में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी पशुपति शर्मा नये मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह का पसंदीदा चेहरा बने रहे।

पशुपति शर्मा ने जुलाई 2020 में ज़ी हिन्दुस्तान में अपनी पारी की शुरुआत की थी। ज़ी हिन्दुस्तान से पहले वे इंडिया न्यूज़ में बतौर आउटपुट हेड अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

साल 2018 में इंडिया न्यूज़ ज्वाइन करने से पहले पशुपति शर्मा न्यूज नेशन में करीब 6 साल तक अहम भूमिका में रहे। पशुपति शर्मा इंडिया टीवी, न्यूज 24 और टीवी टुडे ग्रुप में भी काम कर चुके हैं।

ख़बर है कि पुशपति शर्मा एक नये मीडिया हाउस के साथ जल्द ही एक बड़ी भूमिका में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ये ज़िम्मेदारी उनके करियर की अब तक सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pinku

    July 21, 2021 at 12:09 pm

    एंकर दीपिका यादव ने छोड़ा जी हिंदुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन