Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पत्रकार को अगवा करने का प्रयास

कार सवार चार युवकों ने की मारपीट, थाने में दी तहरीर

मेरठ। कार सवार युवकों ने पत्रकार के साथ गाली-गलौच करते हुए अगवा करने का प्रयास किया। थाना परतापुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना के बाद से पत्रकारों में आक्रोश है।

अरुण सागर पुत्र सीताराम निवासी इंद्रापुरम कॉलोनी ने बताया, वह पेशे से पत्रकार है। शनिवार की दोपहर किसी कार्य से घाट पुलिस के समीप किसी कार्य से आया था। परतापुर चौकी के पास ही खड़ी नीले रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उसे आवाज दी। चालक के बराबर में बैठे युवक ने गाली-गलौच की। तभी दूसरा युवक कार से उतरा और उसने मारपीट शुरू कर दी। जबरन उसे कार में डालने का प्रयास किया। वहां मौजूद टैम्पो वालों ने विरोध किया और उसे बचाया। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि पीड़ित पत्रकार अरूण सागर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की मेरठ इकाई में जिला प्रवक्ता है। घटना के बारे में जैसे ही संगठन के पत्रकारों को जानकारी हुई, संगठन के सदस्य परतापुर थाने पहुंच गए। पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन