Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार गौहर ज़ैदी, शानू कुमार, अरूण पाठक, अमन कुमार व मनोज द्विवेदी के बारे में सूचनाएं

R Bharat पहुंचे गौहर जै़दी

Bharat 24 को अलविदा कहकर नई मंज़िल R BHARAT पहुँचे युवा पत्रकार गौहर ज़ैदी ज़ी न्यूज़ ,न्यूज़ नेशन, न्यूज़ 24 जैसे कई बड़े चैनलों के साथ अपनी भूमिका निभा चुके हैं. 


K News में घर वापसी के बाद शानू कुमार बने बरेली के ब्यूरो चीफ

बरेली के युवा पत्रकार शानू कुमार ने K News India में घर वापसी कर ली है, जिनको अब बरेली का ब्यूरो चीफ बनाया गया है, इससे पहले के न्यूज़ में शानू कुमार लंबे समय की सेवाएं पहले दे चुके हैं. 


उत्तर प्रदेश टाइम्स पहुंचे अरूण पाठक

उत्तरप्रदेश टाइम्स पहुंचे अरुण पाठक। अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई। स्वतंत्र भारत, दैनिक जागरण, अमरउजाला, प्रभात, सन्देश आदि अखबारों में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारिया निभा चुके अरुण अमर उजाला बस्ती ब्यूरो चीफ से इस्तीफा देने के बाद गृह जनपद अयोध्या में ही पत्रकारिता शुरू की। जिसके बाद अब उत्तरप्रदेश टाइम्स में अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। 


युवा पत्रकार अमन कुमार की नई पारी !

रायबरेली के युवा पत्रकार अमन कुमार ने टीवी 27 न्यूज़ से नई पारी शुरू की है। अमन कुमार ने मीडिया करियर की शुरुआत कानपुर से संचालित KNEWS चैनल से की थी, और फिर ये कारवां बढ़ता गया और आज नोएडा से संचालित TV27 न्यूज चैनल का हिस्सा हैं l इससे पहले वो दिल्ली से संचालित ITV NETWORK में भी काम कर चुके हैं। 


एशियानेट छोड़कर दैनिक भास्कर के हुए मनोज द्विवेदी

मिर्जापुर के मूल निवासी मनोज द्विवेदी ने एशियानेट न्यूज हिंदी टीम को गुड बॉय बोल दिया है. खबर है कि वे अब दैनिक भास्कर वाराणसी टीम को ज्वाइन कर रहे हैं। मनोज द्विवेदी 2006 से पत्रकारिता कर रहे हैं। सबसे पहले वे अमर उजाला परिवार की मैगजीन मेट्रो उजाला, वुमेन ऑन टॉप और प्रॉपर्टी एक्सपर्ट में कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार और मनी मंत्र मैगजीनों में काम किया। मनोज द्विवेदी कई बड़े अखबारों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन