Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इस वरिष्ठ टीवी पत्रकार को A1TV न्यूज़ चैनल में सौंपी गई बिहार-झारखंड की कमान

रिष्ठ टीवी पत्रकार कुणाल सिंह को लेकर सूचना है कि उन्हें A1TV का बिहार-झारखंड संपादक नियुक्त किया गया है. कुणाल को बिहार-झारखंड में कई चैनल चलाने का लंबा अनुभव है.

कुणाल अब तक आज की ख़बर के लिए बतौर ब्यूरो हेड बिहार-झारखंड में काम कर रहे थे.

इससे पहले दिसंबर 2022 से अगस्त 2023 तक जनतंत्र टीवी के बिहार-झारखंड ब्यूरो हेड रहे. नवंबर 2022 से मार्च 2021 तक न्यूज़ इंडिया के नोएडा ऑफिस में बतौर असाइनमेंट हेड तैनात रहे.

2020-2021 में कुणाल आईटीवी न्यूज़ नेटवर्क के दिल्ली हेड ऑफिस में कार्यरत रहे. साल 2019 से 2020 तक उन्होंने राज्यसभा टीवी के साथ काम किया. 2018-19 के दौरान इंडिया अहेड न्यूज़ के लांचिंग सदस्य के तौर पर नोएडा हेड ऑफिस में इनपुट एडिटर के तौर पर रहे.

इसके अलावा वह न्यूज़ एक्स में सीनियर एसोसिएट एडिटर कार्यरत रहे. भास्कर न्यूज़ के नोएडा ऑफिस में 2014-15 के दौरान काम किया. बतौर प्रोड्यूसर आईबीएन7 के नोएडा हेड ऑफिस में 2007 से 2013 तक काम किया. दूरदर्शन के के दिल्ली हेड ऑपिस में असाइमेंट डेस्क पर भी काम कर चुके हैं.

पढ़ाई लिखाई की बात करें तो हिसार के गुरू जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में एमए किया. नई दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन से रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया. मुलरूप से रांची निवासी कुणाल ने ग्रेजुएशन साल 2005 में दिल्ली के सत्यवती कॉलेज से किया था.

बता दें कि जयपुर से संचालित नेशनल टेलीविजन A1TV चैनल अपना विस्तार कर रहा है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड छत्तीसगढ़, के बाद अब बिहार और झारखंड में भी दिखाई देगा. माना जा रहा है कि कुणाल के जुड़ने के बाद A1TV चैनल की अब बिहार और झारखंड में धमक दिखेगी. कुणाल के अलावा बिहार- झारखंड में चैनल की मार्केटिंग की जिम्मेदारी अजय सोनी को सौंपी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन