Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात खबर से पत्रकारिता की शुरूआत करने वाले मोइन आजाद संसदीय कार्य मंत्रालय से जुड़े!

पत्रकार मोइन आजाद को लेकर खबर है कि उन्होंने है संसदीय कार्य मंत्रालय में सोशल मीडिया मैनेजर (Head) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। मोइन ने प्रभात खबर पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। पांच वर्षों में उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां मिलीं।

उनके काम को सराहते हुए हिंदुस्तान अखबार ने उन्हें पूर्णिया संस्करण की लांचिंग टीम का हिस्सा बनाया। जहां लगभग ढाई साल तक डेस्क पर काम किया।

इसके बाद वह ईटीवी भारत (हैदराबाद-बिहार डेस्क) से जुड़े। दो साल काम करने के बाद एशियानेट न्यूज हिंदी में नेशनल-इंटरनेशनल से जुड़ी स्पेशल न्यूज लिखने के साथ-साथ बिजनेस-टेक कंटेंट हेड के रूप में काम किया। लगभग डेढ़ साल यहां काम किया।

इस दौरान मोइन की मां की तबीयत बेहद खराब हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। पूरी कोशिश के साथ उनका इलाज कराया गया। एक साल तक उन्होंने नौकरी भी छोड़ी। इस दौरान पैसों की दिक्कत हुई, तो मोइन ने क्रिकेट खेलकर पैसे कमाए। (ऊपर वाले की दुआ से मां अभी स्वस्थ हैं)

अपनी माँ के साथ मोइन

एक साल तक नौकरी की तलाश में कई मीडिया हाउसों के चक्कर लगाए। इस दौरान मां की दुआ लगी। एक दोस्त ने उनकी मदद की। जिसने मोइन को सूचना दी कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, दिल्ली की सोशल मीडिया टीम को हिंदी राइटर की जरूरत है। मोइन ने अप्लाय किया और नौकरी मिल गई।

वहां से आगे बढ़ते हुए मोइन सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, दिल्ली जॉइन हुए। इस दौरान उन्हें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जी की सोशल मीडिया टीम के साथ कार्य करने का अवसर मिला, साथ ही राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन जी के सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

अक्टूबर 2025 से सोशल मीडिया हेड के रूप में संसदीय कार्य मंत्रालय, दिल्ली (Ministry of Parliamentary Affairs) में कार्यरत हैं। इसके साथ ही मोइन केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जी की सोशल मीडिया टीम के साथ भी कार्य कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन