Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार ने पुलिस पर पीटकर पेशाब पिलाने का आरोप लगाया!

सम्मानित सम्पादक/पत्रकार महोदय
प्रिंट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया

मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद।

अवगत कराना है कि प्रार्थी फैज़ान कुरैशी पुत्र श्री इश्तियाक हुसैन हिन्दी समाचार पत्र दैनिक प्रधान टाइम्स का मण्डल प्रभारी है। प्रार्थी द्वारा अपने समाचार पत्र व सोशल मीडिया पर निर्भीक, निष्पक्ष एवं साक्ष्यों पर आधारित समाचार प्रकाशित करने से अपराधियों में खौफ का माहौल था जिस के चलते अपराधियों से हमसाज़ थाना मुगलपुरा पुलिस द्वारा पहले तो प्रार्थी को पिस्टल के बल पर अपहरण कर थाने लाया गया।

वहां प्रार्थी के साथ पुलिस द्वारा हैवानियत का नंगा नाच नाचते हुए प्रार्थी को जूते में पेशाब कर पिलाने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर थाना मुगलपुरा पुलिस ने जूतों, लात-धूसों व पट्टों से प्रार्थी को बेतहाशा पीटा और फर्जी मुकदमें में अज्ञात के रूप में नामजद कर जेल भेज दिया गया।

इसके खिलाफ प्रार्थी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के अतिरिक्त अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की गयी। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुरादाबाद को जांच दी गयी। एसएसपी मुरादाबाद द्वारा जांच पुलिस अधीक्ष (नगर) को आंतरित की गयी तथा उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी कोतवाली को जांच सौंपी गयी। जिस पर प्रार्थी द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए जांच किसी अन्य उच्च अधिकारी से किये जाने की मांग की गयी है। शिकायत व आपत्ति पत्र अवलोकन हेतु साक्ष्य के रूप में सादर प्रेषित हैं।

कृपया हैवानियत भरे अत्याचार को अपने सम्मानीय समाचार पत्र व चैनल में स्थान देने की कृपा करें।

प्रार्थी-फैज़ान कुरैशी

मण्डल प्रभारी-दैनिक प्रधान टाइम्स, मुरादाबाद।

मोबाइल: 9084128953

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन