Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

समाचार संकलन करने गये पत्रकारों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों को कब मिलेगा दंड

नववर्ष की खुशियां मनाने तोपचांची वाटर बोर्ड डैम पहुंचे कई पर्यटकों के लिए वह दिन अच्छा नहीं रहा. रंग में भंग डालते हुए तोपचांची पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस ने महिला, बच्चा, पत्रकार किसी को नहीं छोड़ा. पिकनिक करने डैम के मेन पुल पर बरवाअड्डा निवासी ललन राम का परिवार टेंपो से जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रही पुलिस जीप टेंपो से सट गयी. इसके बाद जीप में सवार पुलिसवाले बिगड़ गये.

नववर्ष की खुशियां मनाने तोपचांची वाटर बोर्ड डैम पहुंचे कई पर्यटकों के लिए वह दिन अच्छा नहीं रहा. रंग में भंग डालते हुए तोपचांची पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस ने महिला, बच्चा, पत्रकार किसी को नहीं छोड़ा. पिकनिक करने डैम के मेन पुल पर बरवाअड्डा निवासी ललन राम का परिवार टेंपो से जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रही पुलिस जीप टेंपो से सट गयी. इसके बाद जीप में सवार पुलिसवाले बिगड़ गये.

वे गाड़ी से उतर टेंपो पर डंडा मारते हुए निकलने की बात कहने लग़े. थोड़ा विलंब होने पर जोर से एक डंडा टेंपो पर मारा, जो महिला यात्री कलावती देवी को जा लगा. इससे उसकी आंख के सामने चोट लगी. खून बहने लगा़. यह देख परिवार वाले पुलिस का विरोध करने लग़े. इससे पुलिस और गुस्से में आ गयी और जीप लौट गयी़. उनके लौटते ही टेंपो सवार लोग पुल को जाम कर डंडा चलाने वाले पुलिसकर्मी मनोज कुमार को बुलाने की मांग करने लगे. लेकिन पुलिस ने इनकी एक न सुनी. लगभग तीन बजे तोपचांची थाना के जवान पहुंचे और वहां खड़े लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. जो जहां मिला, जमकर धोया.

पिटाई से पुलिस की लाठी तक टूट गयी. पुलिस ने दर्जनों पर्यटकों को पीटा. कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये. समाचार संकलन कर रहे पत्रकारों को घेर कर पीटा. पिटाई से एक दैनिक अखबार के पत्रकार को बुरी तरह चोट लगी. इस दौरान तोपचांची इंस्पेक्टर राजकपूर और थानेदार धर्मदेव राम भी मौजूद थे. वे जवानों को रोकने की बजाय उनका हौसला बढ़ाते रहे. माहौल बिगड़ता देख कई पर्यटक बिना पिकनिक मनाये  लौट गये.

सूचना पर जिप उपाध्यक्ष सह आजसू महासचिव संतोष कुमार महतो घटनास्थल पहुंचे और थानेदार तथा इंस्पेक्टर से लाठीचार्ज के बाबत पूछा. आजसू के छात्र नेता विकास महतो ने भी पुलिस अत्याचार का विरोध किया. लाठीचार्ज की शिकायत आजसू कार्यकर्ताओं ने सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से मोबाइल पर की. बाद में मंत्री ने संतोष महतो से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और जांच तथा आवश्यक कार्रवाई की बात कही. प्रखंड पत्रकार संघ की बैठक प्रेस क्लब, गोमो में अध्यक्ष दीपक पांडेय की अध्यक्षता में हुई़. पत्रकारों ने पुलिस को परिचय देने के बावजूद लाठीचार्ज की निंदा की. मौके पर महासचिव संजय कुमार, बेंक्टेश शर्मा, मनोज स्वर्णकार, अवध मिश्र, दिनेश वर्मा, शकील अहमद तारा, तफाजुल आजाद, प्रेम कुमार, नवल किशोर सिंह, गोरख प्रसाद, मो नजरू, सतीश गोस्वामी, संजय सिंह, चितरंजन झा आदि उपस्थित थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन