Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

पत्रकारिता कर लो या वकालत.. लखनऊ के पत्रकार कामरान के डबल रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर दी नसीहत

सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया है कि एक वकील वकालत के पेशे में रहते हुए पत्रकारिता जैसे पेशे की दोहरी भूमिका कैसे निभा सकता है, जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार दोहरी भूमिकाओं पर प्रतिबंध है.

जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस जॉर्ज मसीह की पीठ ने दो टूक लहजे में कहा कि किसी भी वकील को डबल रोल निभाने की इजाजत नहीं दे सकते. इस मामले की पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने वकील के डबल रोल पर सवाल उठाए थे और इसे व्यवसायिक कदाचार बताया था.

मामले की सुनवाई शुरू हुई तो जस्टिस ओका ने लखनऊ के पत्रकार और वकील मोहम्मद कामरान से कहा- आप या तो वकालत कर लीजिए या पत्रकारिता. हम इस तरह की प्रैक्टिस की अनुमति नहीं दे सकते. जब बार काउंसिल के नियमों में ऐसी दोहरी भूमिकाएं निभाने पर प्रतिबंध है तो आपको हम इसकी इजाजत कैसे दे सकते हैं.

इसके बाद पीछ ने अधिवक्ता-सह-पत्रकार की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नया नोटिस जारी किया.

मामला मोहम्मद कामरान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य का है.

दरअसल, डॉ मोहम्मद कामरान इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और साथ ही वह स्वतंत्र पत्रकारिता भी करते हैं. उन्होंने भाजपा के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसे इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

कामरान ने अपनी याचिका में आरोप लगाए थे कि तत्कालीन सांसद बृजभूषण ने उन्हें बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री योगी और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को सितंबर 2022 में पत्र लिखे थे. जब हाई कोर्ट ने कामरान की मानहानि इसी वर्ष मार्च में खारिज कर दी तो उन्होंने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Satendra Sharma

    December 18, 2024 at 4:11 pm

    मैं सतेंद्र शर्मा से हूं मेरे ऊपर वकीलों की ड्रेस में गुंडों ने जानलेवा हमला किया है। मैं लखनऊ में पेशे से पत्रकार हु। यह घटना कल रात की है। अभी मेरा मेडिकल नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन