Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकारों की वेरायटी

ANANT MAHESHWARI-

पत्रकारिता में दिन रात मेहनत करके, कम वेतन पर और कभी कभी फ्री में भी अपना जीवन पत्रकारिता को समर्पण करने वाले श्रमजीवी, निडर पत्रकारों को कोटि कोटि प्रणाम।

लेकिन पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप पर भी चर्चा करनी अति आवश्यक हो गई है। आज पत्रकारों के प्रकार पर चर्चा करते हैं-

अधिमान्य पत्रकार

डिग्री धारी पत्रकार

सामान्य पत्रकार

स्वतंत्र पत्रकार

प्रिंट मीडिया के पत्रकार

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार

सोशल मीडिया के पत्रकार

मार्केटिंग करने वाले पत्रकार

सीनियर पत्रकार

जूनियर पत्रकार

फोटो जर्नलिस्ट

वीडियो जर्नलिस्ट

वैसे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक अपनी प्रतियां प्रिंट करवाने वाले और पीडीएफ वाले पत्रकार भी मैदान में हैं।

आईये अब अन्य केटेगरी पर भी नज़र डालें।

फर्जी रूप से प्रभाव का दुरुपयोग कर अधिमान्यता प्राप्त करने वाले पत्रकार

खबर की कॉपी पेस्ट करने वाले पत्रकार (परजीवी पत्रकार)

लाइजनिंग करने वाले पत्रकार।

कट्टर पत्रकार।

ब्लेकमेलर पत्रकार

सूचना के अधिकार वाले पत्रकार

सीएम हेल्पलाइन वाले पत्रकार

चापलूस पत्रकार

मुखबिर पत्रकार

चुगलखोर पत्रकार

तोड़ीबाज पत्रकार

फर्जी पत्रकार

बेरोजगार पत्रकार

अशिक्षित पत्रकार

अर्ध शिक्षित पत्रकार

वाट्सएप यूनिवर्सिटी के पत्रकार

संगठन वाले पत्रकार

आयोजन वाले पत्रकार

चंदाजीवी पत्रकार

गोदी वाले पत्रकार

पेड न्यूज वाले पत्रकार

स्वयम्भू पत्रकार

घर बैठे पत्रकारिता करने वाले पत्रकार

ऊंट पर बैठकर बकरी चराने वाले पत्रकार

NEAR BY SHARE वाले पत्रकार

QUICK SHARE वाले पत्रकार

पत्रकार वार्ता में बिना बुलाये पहुंचने वाले पत्रकार

पत्रकार वार्ता में उलूल जुलूल सवाल पूछने वाले पत्रकार

पत्रकारिता की आड़ में अवैध धन्धे करने वाले पत्रकार

जिन्होंने आज तक एक खबर तक नहीं लिखी, ऐसे पत्रकार भी हैं

भाई ,भतीजा,काका औऱ बाबा वाले पत्रकार

पंचायत के फंड पर आश्रित पत्रकार

प्रशासनिक अधिकारियों से वित्त पोषित पत्रकार

विज्ञापन दाताओं को सर्कुलेशन का पाठ पढ़ाकर भड़काने वाले पत्रकार

एक दूसरे का निपटारा करने में जुटे रहने वाले पत्रकार

इसके अलावा आपको कोई और नाम सूझते हैं, तो प्लीज उसे एड करें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन